फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress also accept the bjp allegation of corruption.

भाजपा की मुहिम पर कांग्रेस ने भी लगा दी मुहर: भट्ट

Wed, 24 Aug 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Aug 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
congress also accept the bjp allegation of corruption.
ajay bhatt - फोटो : amar ujala

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी मुहिम पर कांग्रेस संगठन ने भी मुहर लगा दी है। प्रदेश में कांग्रेसराज से माफियाराज हो गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस सरकार की शह पर प्रदेश में लूट खसोट मची हुई है। भाजपा नेता ने आपदा घोटाला समेत सरकार के तमाम घोटालों की जांच की मांग की है।

विज्ञापन


बुधवार को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्दाफाश रैली के बाद हरिद्वार बाइपास स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि कांग्रेस भी अब भ्रष्टाचार के जांच की बात कर रही है। इसके लिए कांग्रेस संगठन ने बाकायदा एंटी करप्शन सेल भी बनाया है।
विज्ञापन


बाहरी प्रदेशों के अपराधी घूम रहे
भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से विधानसभा चुनाव से ऐन पहले इस तरह की बात करना महज नौटंकी है, लेकिन इससे सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। भट्ट ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। बाहरी प्रदेशों के अपराधी यहां सीना फुलाकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार माफिया को संरक्षण देने के लिए पुलिस और प्रशासन पर दबाव बना रही है। इससे पहले धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सहारनपुर चौक स्थित शिवाजी धर्मशाला पर एकत्र हुए। वहां से प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को खुली जीप में बैठाकर पर्दाफाश यात्रा लाल पुल, निरंजनपुर, आईएसबीटी होते हुए सभा आयोजन स्थल बाइपास स्थित वेडिंग प्वाइंट पहुंची।


इस मौके पर पूर्व विधायक सुबोध उनियाल, मेयर विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, सुनील उनियाल गामा, आरएस ढिल्लो, महेश पांडे, प्रकाश सुमन ध्यानी, शादाब शम्स आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed