फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   conference in iit roorkee

IIT रुड़की में जानेगें उत्तराखंड के विकास का हाल

Fri, 14 Feb 2014 11:06 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 14 Feb 2014 11:06 PM IST
विज्ञापन
conference in iit roorkee

उत्तराखंड के विकास के मद्देनजर आईआईटी का सामाजिक एवं मानविकी विभाग 15 फरवरी से दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन करेगा। इसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव आरएस टोलिया उत्तराखंड कल और आज विषय पर विशेष व्याख्यान देंगे।

विज्ञापन


पढ़ें, IIT रुड़की में छात्र की आत्महत्या से हड़कंप
विज्ञापन


इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार के योजना आयोग के प्रधान सलाहकार डा. राजेंद्र मिश्रा माइक्रो इक्नॉमिक्स गवर्नेंस पर व्याख्यान देंगे।

विकास योजनाओं पर होगा विचार
शुक्रवार को विभाग में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आयोजक सचिव प्रो. एसपी सिंह, संयोजक प्रो. डीके नौड़ियाल एवं सह संयोजक प्रो. रश्मि गौड़ ने बताया कि कॉफ्रेंस में उत्तराखंड के विकास के लिए योजनाओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, इस स्कूल के बच्चों ने पहली बार देखी ईंट

इसमें राज्य के पूर्व मुख्य सचिव आरएस टोलिया उत्तराखंड कल और आज पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा भारत सरकार के योजना आयोग के सदस्य बीके चतुर्वेदी, देहरादून स्थित हेस्को के चेयरमैन पद्मश्री डा. अनिल जोशी एवं मध्यप्रदेश सरकार योजना आयोग के प्रधान सलाहकार डा. राजेंद्र मिश्रा माइक्रो इक्नॉमिक्स गवर्नेंस पर व्याख्यान देंगे।

देश भर से आएंगे विशेषज्ञ
कांफ्रेंस में देश भर से 11 से अधिक विशेषज्ञ उत्तराखंड और अन्य प्रदेशों के विकास में योजनाओं के महत्व और समस्याओं के समाधान पर चर्चा करेंगे।

पढ़ें, दुल्हन ने लगा दी शादी में शराब पर रोक

प्रो. डीके नौड़ियाल एवं प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में योजना के अभाव में आदमी और पूंजी राज्य से बाहर के ओर जा रहे हैं।

पलायन रोकने के लिए शिक्षा जरूरी
उन्होंने बताया कि पलायन रोकने के लिए मेडिकल और एजुकेशन सुविधा का विकास होना जरुरी है। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस के माध्यम से इस पर विस्तृत रूपरेखा तैयार करने का प्रयास किया जाएगा।

कांफ्रेंस में राज्य में काम कर रही कई स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed