फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Condolence on the death of social worker Santram

Dehradun News: समाज सेवी संतराम के निधन से शोक

Mon, 28 Apr 2025 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Condolence on the death of social worker Santram
चकराता। उपलगांव खत के रिखाड़ गांव निवासी समाज सेवी संतराम चौहान का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया वह 86 वर्ष के थे। उनके निधन पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है। संतराम चौहान को सामाजिक कार्यकर्ता व मजाकिया अंदाज में राजनीतिक लोगों पर तंज करने के लिए पूरे क्षेत्र में जाना जाता था। लोक संस्कृति के प्रति उनकी रुचि का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अभी भी तीज त्योहारों पर लोक गीत व नृत्यों में प्रतिभाग करते थे। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह, विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत की प्रशासक मधु चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, पूर्व दर्जाधारी टीकाराम शाह, मूरत राम शर्मा, प्रताप रावत, रंगकर्मी डॉ. नंदलाल भारती, सदर स्याणा दिनेश सिंह, गांव के स्याणा महावीर सिंह चौहान आदि ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed