फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   condition of dehradun railway station

सत्ता के 'स्टेशन' पर बेपटरी हुई जनता की रेल

Sat, 05 Apr 2014 04:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Apr 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
condition of dehradun railway station
चुनावी मौसम गरम है। वोट के लिए नेता बड़े-बड़े दावे ठोक रहे हैं। मगर किसी की नजर शहर के बदहाल रेलवे स्टेशन पर नहीं पड़ रही है। यही वजह है कि सत्ता के स्टेशन (राजधानी) पर जनता की रेलवे बेपटरी है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन को हर्रावाला शिफ्ट करने की बात हो, प्लेटफार्म विस्तार या फिर दून से सहारनपुर के लिए वाया विकासनगर रेलवे लाइन। किसी भी मुद्दे पर कोई मुंह नहीं खोल रहा।
विज्ञापन


ऐसे हालात तब हैं, जब सहारनपुर लाइन का शिलान्यास वर्ष 1996 में तत्कालीन रेल राज्य मंत्री सतपाल महाराज के हाथों हो चुका है।

प्लेटफॉर्म बढ़े तब तो बढ़ें कोच

condition of dehradun railway station

दून रेलवे स्टेशन के विस्तार का मसला वर्षों से लटका है। चार साल पहले नॉर्दर्न रेलवे महाप्रबंधक ने दून आकर विस्तार को मंजूरी दी थी।

प्लेटफार्म की क्षमता 18 कोच की होनी थी। मगर अफसरों की लापरवाही और बजट न मिलने से यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। दून स्टेशन पर केवल 13 कोच वाली ही ट्रेनें पहुंच पाती हैं।

रिजर्वेशन काउंटर पर परेशानी
यात्रियों की मुसीबत रिजर्वेशन काउंटर से शुरू हो जाती है। काउंटर संख्या कम होने से टिकट के लिए यात्रियों को लंबी लाइन में जद्दोजहद करनी पड़ती है। स्टेशन पर दस रिजर्वेशन काउंटर में पांच ही काम कर रहे हैं। इनमें भी इंक्वायरी वाला अक्सर बंद रहता है।

स्टेशन पर रहता है बंदरों का आतंक

condition of dehradun railway station

रेलवे स्टेशन पर बंदरों का डर रहता है। प्लेटफार्म तक पर बंदर उत्पात मचाते नजर आते हैं। हरिद्वार जाने वाले दैनिक यात्री खुड़बुड़ा निवासी विनोद शुक्ला ने बताया कि कई बार बंदर खाने-पीने की चीजों पर झपट पड़ते हैं। इस ओर रेलवे प्रबंधन ध्यान नहीं देता।

प्रवेश द्वार पर चेकिंग नहीं
यात्रियों की सुरक्षा पर भी लापरवाही साफ नजर आती है। प्लेटफार्म पहुंचने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार पर चेकिंग नहीं होती। न प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर काम कर रहा है। यह हालत तब है जबकि इधर इंडियन मुजाहिदीन के नाम से वेल्हम गर्ल्स स्कूल समेत विभिन्न स्थानों पर धमाके की धमकी मिली है।

नो पार्किंग के नीचे वाहनों की भीड़
स्टेशन पर पार्किंग अव्यवस्था से भी यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। यूं तो रेलवे स्टेशन पर विभिन्न जगह नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने पर एक हजार जुर्माना के बोर्ड लगे हैं, मगर इन्हीं बोर्ड के नीचे लगी वाहनों की भीड़ व्यवस्था की खिल्ली उड़ती नजर आती है।

विज्ञापन

बेटिकट यात्री लगा रहे रेलवे को चूना

condition of dehradun railway station
कर्मियों की लापरवाही से रेलवे को रोजाना हजारों रुपये के राजस्व का नुकसान होता है। दरअसल, ट्रेन छूटते वक्त मुख्य गेट पर चेकिंग से बचने के लिए कई यात्री दूसरे रास्तों से बाहर चले जाते हैं। इनमें से अधिकतर बेटिकट होते हैं।

यार्ड पर उगी घास
रेलवे स्टेशन में यार्ड पर गंदगी का आलम है। यार्ड में कई महीनों से बड़ी-बड़ी घास उगी है। सफाई पर रेलवे बेपवाह है। यार्ड पर कभी भी कोई पानी खोल देता है। कोई प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए यार्ड के रास्ते पर दौड़-भाग शुरू कर देता है।

इनका है कहना
रिजर्वेशन के पांच काउंटर खुले रहते हैं। यात्रियों को ज्यादा दिक्कत नहीं है। पूर्व में कर्मचारियों की कमी की बात मुरादाबाद मंडल को भेजी गई थी। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। अधिकारी समय-समय पर समीक्षा करते हैं।
-एसडी डोभाल, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed