{"_id":"693c2b31c492b7da46051d79","slug":"complete-tourism-development-projects-worth-rs-228-crore-on-time-chief-secretary-dehradun-news-c-5-drn1043-854868-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"228 करोड़ की पर्यटन विकास योजनाओं \nको समय पर पूरा करें : मुख्य सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
228 करोड़ की पर्यटन विकास योजनाओं को समय पर पूरा करें : मुख्य सचिव
विज्ञापन
-नीती घाटी के टिंबरसैंण महादेव में किए जा रहे 18 करोड़ के विकास कार्य
-जादूंग में पहले चरण में बनेंगे छह घर
-मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने प्रदेश के अलग-अलग पर्यटक स्थलों पर चल रहे विकास योजनाओं का काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। नीती घाटी के टिंबरसैंण महादेव में 18 करोड़ के काम चल रहे हैं। जबकि माणा में 47 करोड़ से प्लाजा, पार्किंग समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।
शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव ने पर्यटक स्थलों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने जागेश्वर धाम, महासू देवता, जादूंग, माणा, नीती घाटी के टिंबरसैंण में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की प्रत्येक स्तर पर कार्य समाप्ति की तिथि निर्धारित करते हुए चार्ट तैयार किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा, भूमि हस्तांतरण, अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाएं। महासू सर्किट योजना के तहत 110 करोड़ की लागत के 16 काम होने हैं। योजना के लिए जमीन अधिग्रहण में जिन लोगों को मुआवजा दिया गया है, उन्हें शीघ्र खाली कराया जाए। कैंचीधाम में नया पैदल पुल और जादूंग में आठ करोड़ की लागत से फेस्टिव ग्राउंड कार्य समय पूरा करें। जादूंग में जीएमवीएन के माध्यम से 23 घरों का निर्माण किया जाना है। इसमें पहले चरण में छह घर बनाए जाएंगे। बैठक में पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, अपर सचिव अभिषेक रुहेला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।