फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Complete development work in stipulated time: Joshi

तय समय में पूरे करें विकास कार्य : जोशी

Fri, 02 Jul 2021 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Complete development work in stipulated time: Joshi
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर पालिका सभागार में विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में वन विभाग के सक्षम अधिकारी के नहीं आने पर कैबिनेट मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों को समय पर पूरा करें, जिससे लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उर्जा निगम, पेयजल, स्वास्थ्य, पुलिस, एमडीडीए, एनएच, लोनिवि सहित कई विभागों के अधिकारियों के पेच कसे। उन्होंने सीएमओ को अस्पताल में उपकरणों की समस्या को जल्द दूर करने को कहा। कहा कि शहर में वैक्सीनेशन का कार्य जल्द पूरा होना चाहिए। उन्होंने यमुना पेयजल योजना की भी जानकारी ली। साथ ही बारलोगंज क्षेत्र में पानी की समस्या दूर करने, क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने, टनल के प्रथम चरण के कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि टनल निर्माण से जुड़े सर्वे को जज्द पूरा किया जाए। बैठक में उन्होंने मसूरी में पुलिस फोर्स की कमी पर कहा कि इस संबंध में पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम मनीष कुमार ने कहा कि सभी विभाग बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। इस अवसर सीओ नरेन्द्र पंत, ईओ आशुतोष सती, ईई श्याम मोहन शर्मा, अनीता सक्सेना, अरविंद सेमवाल, ईई डीसी नौटियाल, सीएमएस डॉ. यतेन्द्र सिंह, डॉ. प्रदीप राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed