फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Complete ban on going to river-lake-ponds in the district

जिले में नदी-झील-तालाबों में जाने पर पूरी तरह रोक

Thu, 22 Jul 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Complete ban on going to river-lake-ponds in the district
सहस्त्रधारा में नहाते पर्यटक। अमर उजाला
राजधानी दून में सभी नदी-झील-तालाबों में जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। मानसून सीजन में लगातार हो रही बारिश और आपदा के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने इसके निर्देश दिए हैं। अभी तक केवल वीकेंड पर पर्यटन स्थलों में ही यह रोक प्रभावी थी। उन्होंने उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के लिए भी निर्देशित किया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से राजधानी में लगातार बारिश हो रही है, जिससे लगभग सभी नदियों, झीलों और तालाबों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इस दौरान कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं। बुधवार को भी सहस्त्रधारा में एक पर्यटक की मौत हो गई। इस पर जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने सभी नदी, झील और तालाबों में जाने पर रोक लगाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। सभी आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों बड़ी संख्या में पर्यटक राज्य में आ रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए सख्ती बेहद जरूरी हो गई है।
विज्ञापन

----
अब कंट्रोल रूम कर्मचारी के नंबर पर भी कर सकेंगे फोन
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बुधवार को आपदा परिचालन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर उपलब्ध न होने और एक कर्मचारी के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि हर 15 दिन में कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर बदला जाएगा। 15 दिन के लिए ड्यूटी लगेगी, फिर रोस्टर बदलेगा। उन्होंने हर दो घंटे में दी जाने वाले जिले की अपडेट दोपहर 12 बजे बाद हर घंटे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन और आपदा परिचालन अधिकारी कार्यालय के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए उन्होंने मुख्यालय के एसडीएम प्रेमलाल को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed