फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Complaint of finding worms in drinking water in Hasanpur

Dehradun News: हसनपुर में पीने के पानी में आया कीड़ा मिलने की शिकायत

Thu, 21 Nov 2024 02:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Complaint of finding worms in drinking water in Hasanpur
सहसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत हसनपुर में पेयजल लाइन से लगातार गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों का आरोप है कि एक घर में पीने में पानी में कीड़ा देखा गया है। इससे संक्रमण का डर सता रहा है। पेयजल लाइन में जगह-जगह लीकेज है। कई बार जलसंस्थान विभाग से शिकायत कर चुके है, लेकिन समस्या का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत हसनपुर में करीब एक वर्ष पहले नई पेयजल लाइन बिछाई गई थी। निर्माण के बाद से ही पेयजल आपूर्ति को लेकर समस्या बनी हुई है। मौजूदा समय में पेयजल लाइन से गंदा तो कभी दुर्गंध युक्त पानी आ रहा है। बुधवार को ग्रामीण सितारा ने जब पीने के लिए पानी भरा तो उसके होश उड़ गए। पानी में एक बारीक और लंबा कीड़ा तैर रहा था। पहले तो किसी ने कीड़े को सांप बताया, लेकिन बाद पता चला कि वह कीड़ा ही है।
विज्ञापन


ग्रामीण शमशाद, शानू, सितारा, अफजल, काला, हासनदीन ने बताया कि पेयजल लाइन के निर्माण के कुछ समय बाद ही जगह-जगह लीकेज होने लगा था। इस कारण घरों में लगे नलों से कभी मटमैला, कभी काला तो कभी दुर्गंध युक्त पानी आता है। पहले भी गंदा पानी पीने से लोग बीमार पड़े थे। अब जब पानी में कीड़े भी आने लगे हैं तो लोगों को संक्रमण के चलते अपने और परिवार के स्वास्थ्य की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कई बार जलसंस्थान विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब तक पाइपलाइन में हुए लीकेज को बंद नहीं किया गया है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता सूरज कुमार ने बताया कि हसनपुर से पानी में कीड़ा मिलने की सूचना मिली है। अवर अभियंता को पेयजल लाइन के निरीक्षण के लिए भेजा गया है। लीकेज चिह्नित करने के साथ लाइन की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed