फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   compensation of farmers

हजारों किसानों के मुआवजे को मिली हरी झंडी

Wed, 26 Mar 2014 08:21 AM IST
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Mar 2014 08:21 AM IST
विज्ञापन
compensation of farmers

ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों के एवज में हरिद्वार के दो हजार से ज्यादा किसानों को मुआवजा देने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


पढ़ें, यह किला सुनाता है अंग्रेजों के जुल्म की दास्तां

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके अलावा चार जिलों में आपदा से जुड़े करोड़ों रुपए के कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी भी दे दी है।

विज्ञापन

एक करोड़ से ऊपर बैठती है धनराशि

compensation of farmers

विगत फरवरी माह में ओलावृष्टि से हरिद्वार जनपद में कृषि फसलों को व्यापक पैमाने पर क्षति पहुंची थी। पूरे जिले में 1271 हेक्टेयर भूमि पर फसल बर्बाद हुई। यह धनराशि एक करोड़ से ऊपर बैठती है।

पढ़ें, यहां 50 प्रतिशत मतदाता भी नहीं करते मतदान

किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए सरकार ने विगत 05 मार्च को मुख्यमंत्री राहत कोष से 8000 रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा राशि देने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा।

बगैर किसी प्रचार प्रसार के होगा काम

compensation of farmers

बुधवार को निर्वाचन आयोग ने सरकार के इस प्रस्ताव को सशर्त मंजूर करते हुए यह हिदायत दी कि यह कार्य बगैर किसी प्रचार प्रसार व बिना किसी राजनीतिक कार्यकर्ता की संलिप्तता को सुनिश्चित किया जाए।

पढ़ें, सीएम के इलाके में चेलों के लिए गुरु नहीं

इसके अलावा अल्मोड़ा जनपद में दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण व मरम्मत के डेढ़ दर्जन कार्यों को भी आयोग ने मंजूरी दे दी है।

पढ़ें, ‘फरार’ शिक्षामंत्री के पास बचे सिर्फ दो दिन

पिथौरागढ़ में दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई विभाग की परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण, नैनीताल में क्षतिग्रस्त हुई परियोजनाओं व परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण के काम को मंजूरी के बाद टिहरी जिले की घनसाली तहसील में कई निर्माण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed