फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Compassion is not a small or charming emotion. This is the

करुणा कोई मनोरम भावना नहीं, यह अधिकांश समस्याओं का उत्तर : कैलाश सत्यार्थी

Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Compassion is not a small or charming emotion. This is the
I- देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के पांचवें संस्करण की हुई शुरुआत
विज्ञापन

I

I
I

I- कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक ‘व्हाय डिडन्ट यू कम सूनर?’ का विमोचनI

करुणा कोई छोटी या मनोरम भावना नहीं है। यह अधिकांश समस्याओं का उत्तर है। करुणा एक अंतर्निहित गुण है, जिसे समय के साथ बदला जा सकता है, लेकिन इसे किसी में आत्मसात नहीं किया जा सकता। यह बातें देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल (डीडीएलएफ) में समाज सुधारक और लेखक कैलाश सत्यार्थी ने कहीं।

शुक्रवार को दून इंटरनेशनल स्कूल, रिवरसाइड कैंपस में डीडीएलएफ के पांचवें संस्करण की शुरुआत हो गई। तीन दिवसीय साहित्यिक समारोह का उद्घाटन कैलाश सत्यार्थी, डीजीपी अशोक कुमार, गुरुचरण दास, डीएस मान, समरांत विरमानी और रणधीर अरोड़ा ने किया। पहले दिन लेखक रस्किन बॉन्ड और उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक अशोक कुमार की ओर से नोबेल पीस पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक ‘व्हाय डिडन्ट यू कम सूनर?’ का विमोचन हुआ। रस्किन बॉन्ड को डीडीएलएफ और डीजीपी अशोक कुमार की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया गया।
विज्ञापन


डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि कैलाश सत्यार्थी एक सच्चे नायक, नोबेल पुरस्कार विजेता और बालश्रम के खिलाफ लड़ाई में आशा की किरण हैं। उनका काम सराहनीय है। उत्तराखंड पुलिस, हर बच्चे को बालश्रम की जंजीरों से मुक्त कराने के अपने मिशन, ‘ऑपरेशन मुक्ति’ में एकजुट हैं। पहले सत्र के बाद गुरुचरण दास और मिली ऐश्वर्या की ओर से ‘अनदर सॉर्ट ऑफ फ्रीडम’ सत्र हुआ। इस दौरान गुरचरण दास ने जीवन के उद्देश्य पर बहुमूल्य अंतर्दृष्टि साझा की और लोगों से अपने जुनून को जानने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले दिन का समापन डॉ. संजीव चोपड़ा और डॉ. इंदु पांडेय की ओर से दिलचस्प सत्र के साथ किया गया। डीडीएलएफ के संस्थापक और निर्माता समरांत विरमानी ने कहा कि देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का पांचवां संस्करण आकर्षक चर्चाओं के साथ शुरू हुआ है। हम आशा करते हैं कि इस वर्ष का फेस्टिवल हमारे दर्शकों को प्रेरित करेगा।








Iआज कार्यक्रम में ये रहेंगे शामिलI

डीडीएलएफ के दूसरे दिन शनिवार को डॉ. मार्क एल्ड्रिज, मोना वर्मा, प्रमथ राज सिन्हा, स्वप्ना लिडल, वसीम बरेलवी, लिसा रे, नायाब मिधा, डॉ. मनहिरी प्रभु, डॉ. रूबी गुप्ता सहित कई अन्य प्रसिद्ध वक्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed