फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Communal tension after murder of BJYM leader anger among Hindu organizations stone pelting Vikasnagar

Vikasnagar: रंजिश में भाजयुमो नेता की हत्या, क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव, आरोपियों के घर पर हमला, पथराव

Sun, 14 Jun 2026 12:12 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून) Published by: Renu Saklani Updated Sun, 14 Jun 2026 12:12 AM IST
सार

विकासनगर में रंजिश के चलते भाजपा युवा मोर्चा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। घटना के बाद दो अन्य भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ने पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Communal tension after murder of BJYM leader  anger among Hindu organizations stone pelting Vikasnagar
एक दल देहरादून पांवटा राजमार्ग पर धरने पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रानी रंजिश के चलते शनिवार को सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला के पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे और अन्य लोगों ने मिलकर विनोद उसके भाई अशोक व राजेश पर हथियारों से हमला कर दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हरबर्टपुर स्थित अस्पताल में विनोद (45 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। वह भाजपा के युवा मोर्चा का नेता बताया जा रहा है और पूर्व में बीडीसी का चुनाव भी लड़ चुका है। एक पक्ष हिंदू और दूसरा मुस्लिम होने के कारण विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया।

विज्ञापन


गांव में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठन एकत्र हो गये। उन्होंने धर्मस्थल और आरोपियों के मकान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। साथ ही कार्यकर्ताओं का एक दल दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठ गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विनोद और उसके परिवार ने पूर्व प्रधान इस्पाक के कार्यकाल की सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत कई जानकारी मांगी थी। उन्होंने प्रधान के कार्यकाल में ग्राम समाज की भूमि और अन्य मामलों में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। इससे दोनों पक्षों में रंजिश पैदा हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों परिवारों में अक्सर झगड़े होते रहते थे। शनिवार को विनोद और उनके भाई सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी डाल रहे थे। बगल का खेत पूर्व प्रधान इस्पाक के भतीजे इम्तियाज का था। इम्तियाज के आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान अमन, यूनुस, अनीस और रज्जाक आदि भी मौके पर आ गए। फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।


 

अस्पताल में उपचार के दौरान विनोद की मौत 

आरोप है कि इम्तियाज और उसके साथियों ने विनोद, अशोक और राजेश पर भारी और धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। रज्जाक ने विनोद के सिर पर हथौड़े से तीन वार किए। अन्य दोनों भाइयों को भी जमकर पीटा। घायल अवस्था में तीनों भाइयों को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई।

सूचना पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और कुछ संत गांव में पहुंच गए। गांव में पहले से ही हिंदू समाज के लोगों की भीड़ जमा थी। आक्रोशित लोगों ने भी हाथों में लाठी डंडे उठा लिए। सूचना पर सहसपुर, विकासनगर, सेलाकुई और कालसी का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। कार्यकर्ता उग्र होकर मस्जिद की ओर बढ़ गए। कार्यकर्ताओं ने मस्जिद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान मस्जिद के आसपास से कार्यकर्ताओं पर कांच की बोतल और पत्थर फेंके गए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सांसद डिंपल ने अंकिता प्रकरण में सीएम धामी को लिखा पत्र, परिवार को जल्द न्याय दिलाने की कही बात

इसमें पुलिसकर्मी और कार्यकर्ता बाल-बाल बचे। उसके बाद भीड़ आरोपी के मकान तक जाने लगी। कुछ संत भी गांव के भीतर जाने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें काबू किया। कुछ कार्यकर्ता दून-पांवटा राजमार्ग की ओर बढ़े। वह राजमार्ग पर बैठ गए और वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई।

कार्यकर्ताओं का दूसरा दल आरोपी के मकान तक जाने का प्रयास कर रहा है। अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। एसपी देहात पंकज गैरोला मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं। गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं आसपास के थानों और पीएसी बल को तैनात किया गया है। उच्चाधिकारियों की ओर से भी घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed