फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Committee will solve the problem of dissatisfied schools and students

असंतुष्ट स्कूलों व छात्रों की समस्या दूर करेगी सीबीएसई की समिति

Mon, 09 Aug 2021 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Committee will solve the problem of dissatisfied schools and students
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बिना परीक्षा के 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी किया गया हैं। बहुत से स्कूल रिजल्ट और छात्र नंबरों को लेकर असंतुष्ट हैं। ऐसे में उन स्कूलों और बच्चों की समस्या को दूर करने के लिए बोर्ड ने समिति का गठन किया है। साथ ही पॉलिसी भी बनाई गई है, जिसके तहत ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

सीबीएसई के दून रीजन में उत्तराखंड के सभी 13 और उत्तरप्रदेश के आठ जिलों के स्कूल संबंद्ध हैं। बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद से ही कुछ स्कूल व अभिभावक रिजल्ट और नंबरों को लेकर शिकायत कर रहे हैं। कुछ स्कूलों ने आरोप लगाया था कि बच्चों के नंबर कम आने से उनके स्कूल का रिजल्ट खराब हो गया। इस तरह की तमाम शिकायतों की सुनवाई के लिए सीबीएसई ने एक समिति का गठन किया है। जिन भी स्कूलों के रिजल्ट में गड़बड़ी की शिकायत सीबीएसई को भेजी जाएगी वह समिति उन शिकायतों का निस्तारण करेगी। क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि समिति बोर्ड की ओर से बनाई पॉलिसी के आधार पर ही शिकायतों का निपटारा करेगी। पॉलिसी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

उस पॉलिसी के अनुरूप ही स्कूलों को अपनी शिकायत सीबीएसई को भेजनी होगी। जिस स्कूल की शिकायत पॉलिसी के अनुरूप नहीं होगी, उनकी शिकायतों का निपटारा नहीं किया जाएगा और रिजल्ट में भी कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। यदि कुछ स्कूलों ने अपनी शिकायत किसी अन्य माध्यम से भेजी भी है तो उन्हें पॉलिसी के अनुरूप दोबारा अपनी प्रस्तुति को भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed