फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Commission not to issue Divya's Aadhaar card

बाल आयोग पहुंचा दिव्यांग का आधार कार्ड नही बनाए जाने का मामला

Fri, 12 Jul 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Commission not to issue Divya's Aadhaar card
सेरेब्रल पाल्सी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे नाबालिग का आधार कार्ड नहीं बनाए जाने व उसका नाम राशन कार्ड से काटे जाने का मामला उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंच गया है। आयोग अध्यक्ष ने इसे गंभीरता से लेते हुए सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी से रिपोर्ट तलब किए जाने के साथ ही आदेश दिया है कि दिव्यांगों का आधार कार्ड प्राथमिकता से बनाया जाए ताकि बच्चों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाआें का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

विद्या विहार काली मंदिर रोड निवासी एक नाबालिग सेरेब्रल पाल्सी बीमारी से पीड़ित है। उसका नाम राशन कार्ड में तो है लेकिन आधार कार्ड नहीं है। आधार कार्ड नहीं होने की वजह से राशन डीलर बच्चे का नाम रजिस्टर से काटने की धमकी देने लगा। इस पर परिजनों ने राशन डीलर से कहा कि आधार कार्ड सॉफ्टवेयर में खराबी होने की वजह से कार्ड नहीं बन पा रहा है, लेकिन राशन डीलर अपनी बात पर अड़ा रहा। आखिरकार मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग पहुंचा। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आयोग अध्यक्ष ऊषा नेगी ने सचिव सूचना प्रौद्योगिकी से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह आदेश भी जारी किया कि दिव्यांगों को प्राथमिकता के आधार पर कार्ड जारी किए जाएं ताकि उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed