फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Commission gets 14 new members, women safety

Dehradun News: आयोग को मिले 14 नए सदस्य, महिला सुरक्षा को मिलेगा बल

Sat, 08 Jun 2024 03:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Commission gets 14 new members, women safety
I
विज्ञापन

IIमहिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में हुई वित्तीय वर्ष की पहली बोर्ड बैठक
I
I
I
I उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की वित्तीय वर्ष की पहली बोर्ड बैठक सुद्धोवाला स्थित महिला सशक्तीकरण व बाल विकास निदेशालय में हुई। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नवनियुक्त सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत सदस्य सचिव उर्वशी चौहान एवं विधि-अधिकारी दयाराम सिंह ने किया।
I
I
I
Iबोर्ड बैठक में अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग में सदस्यों के पद लंबे समय से रिक्त थे, आयोग के नव नियुक्त 14 सदस्यों के सहयोग से राज्य महिला आयोग के कार्यों को बल मिलेगा। इसके लिए उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कुसुम कंडवाल ने कहा कि आयोग परिवारों को जोड़े रखने के साथ महिलाओं की सुरक्षा व उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए काम करता है। सभी जिलों के सदस्य अपने जनपद के जिलाधिकारी, पुलिस जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं अन्य से समन्वय स्थापित करेंगे। महिलाहित, सुरक्षा और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

I
I
I
Iबैठक में महिला सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी जिलों में महिलाओं को जागरूक करने के लिए जनजागरूकता शिविर, विधिक कार्यशालाएं, जन सुनवाई के साथ पीड़िताओं को न्याय दिलाने की बात की गई। साथ ही महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक रूप से समृद्ध करने के लिए कार्यशालाएं, बैठक और निरीक्षण करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iबोर्ड बैठक में हरिद्वार जिले से कमला जोशी, चंपावत से किरण देवी, नैनीताल से कंचन कश्यप, पिथौरागढ़ से रचना जोशी, चमोली से विजया रावत व वत्सला सती, रुद्रप्रयाग से दर्शनी पंवार, ऊधमसिंह नगर से कंवलजीत कौर औंजला और देहरादून जिले से वैशाली नरूला, एसआई स्वाति चमोली मौजूद रहीं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed