फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Comet will come near to the earth on 16 december 2018

16 दिसंबर को सूर्य के पास से गुजरेगा बर्फ का विशालकाय गोला, इससे पहले होगी आसमान में आतिशबाजी

Fri, 14 Dec 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Dec 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Comet will come near to the earth on 16 december 2018

16 दिसंबर को सूर्य के पास से बर्फ का विशालकाय गोला गुजरेगा। इससे पहले 14 दिसंबर की रात को आसमान में आतिशबाजी होगी।

विज्ञापन


एक धूमकेतु 46पी रिट्नेन धरती के करीब से गुजरने वाला है। 16 दिसंबर को यह धरती के 11.59 मिलियन किमी. की दूरी से होकर सूर्य की दिशा में आगे बढ़ जाएगा।

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे ने बताया कि धूमकेतु 12 दिसंबर से कोरी आंखों से दिखाई देने लगेगा। जैसे-जैसे यह सूर्य के पास पहुंचेगा, सूर्य के प्रकाश में इसकी चमक बढ़ती रहेगी।
 

साढ़े चार साल में सूर्य की परिक्रमा पूरी करता है धूमकेतु

यह धूमकेतु साढ़े चार साल में सूर्य की परिक्रमा पूरी करता है। रात आठ बजे यूरेनस ग्रह व ओरायन नक्षत्र के बीच त्रिकोणीय स्थिति बनाते हुए रिट्नेन सप्तऋषि तारामंडल के पास नजर आएगा।

 

दूरबीन की मदद से इसे देखा जा सकेगा। इसके बाद वह सूर्य के पास पहुंचेगा। वह सूर्य की परिक्रमा पूरी कर आगे बढ़ जाएगा।

 

धूमकेतु के धरती के करीब पहुंचने से पहले उल्कावृष्टि 'जमीनीड् मेटियोर शॉवर' होगी। 14 दिसंबर की रात उल्कापात देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

धूमकेतु में होती है काफी बर्फ

बता दें कि धूमकेतुओं को पुच्छल तारा भी कहते हैं और इनमें काफी बर्फ होती है। जब यह सूर्य के पास पहुंचते हैं तो रोशनी में लाखों किमी लंबी इनकी चमकदार पूंछ नजर आती है।

 

वैज्ञानिकों का मानना है कि धूमकेतु सौरमंडल की उत्पत्ति में प्रकाश डालने में सहायक हो सकते हैं। जिस कारण वैज्ञानिक इनके अध्ययन में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed