Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Come, come with me, my love, O Ghazal

Dehradun News: चल मेरे साथ ही चल, ए मेरी जान ए गजल

Fri, 17 Oct 2025 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Come, come with me, my love, O Ghazal
ओएनजीसी के डॉ.भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित विरासत महोत्सव में प्रस्तुति देती देबोप्रिया च
-विरासत महोत्सव में उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन की जोड़ी ने बांधा समा
विज्ञापन


-विरासत की संध्या में कुमाऊनी गीतों पर झूमे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून। विरासत महोत्सव में शुक्रवार को कुमाऊनी गीतों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन की जोड़ी ने गजलों से खूब रंग जमाया।

शुक्रवार को विरासत महोत्सव की संध्या की पहली प्रस्तुति में कुमाऊनी गीतों ने समा बांधा। इसकी शुरुआत जय नंदा सुनंदा के साथ हुई। गायक गिरीश सनवाल पहाड़ी व गायिका शकुन्तला रमोला की जोड़ी ने इस गीत की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही महोत्सव की संध्या में छप शैली में भी नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रंगीली बिंदी घागर काई, चंदना म्यार पहाड़ आए, सर्ग तारा जुनयाली राता.. गीत की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद छोलिया नृत्य की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में शाम ए गजल में उस्ताद अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन की जोड़ी ने माहौल को गजल की सदाबहार धुनों से भर दिया। उनकी प्रस्तुति ने शास्त्रीय कला और भावपूर्ण भावनाओं का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। उन्होंने तुझसे मिलने की जुस्तजू भी है, उसकी गली में हम.. एक काम से गए थे, सिर इतना न झुक जाए, महफिल में बार बार किसी पर नजर गई.. उनकी नजर में कोई तो जादू जरूर है, चल मेरे साथ ही चल, ए मेरी जान ए ग़ज़ल...की प्रस्तुति दी। उनके साथ सिंथेसाइजर पर संदीप, गिटार पर शिवेंद्र, तबले पर उस्ताद अख्तर असब व सारंगी पर उस्ताद कमाल अहमद ने संगत की। इससे पहले महोत्सव में देबोप्रिया और सुचिस्मिता चटर्जी बहनों की बांसुरी संगीत की गूंज रही। दोनों ने अपने सुर राग और वाद्य की मधुरता की आकर्षक प्रस्तुति देकर महफिल को दीवाना बनाया। इन दोनों बहनों को बांसुरी बहनें के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

——-

समापन पर आज मनोज तिवारी देंगे प्रस्तुति

विरासत महोत्सव का शनिवार यानी आज समापन होगा। इसमें रात नो बजे गायक मनोज तिवारी प्रस्तुति देंगे। इससे पहले महोत्सव में नयनिका घोष कथक की प्रस्तुति देगी। छह बजे समापन समारोह भी होगा।

ओएनजीसी के डॉ.भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित विरासत महोत्सव में प्रस्तुति देती देबोप्रिया च

ओएनजीसी के डॉ.भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित विरासत महोत्सव में प्रस्तुति देती देबोप्रिया च

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed