फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Colors-fly-Doon-today

Dehradun News: दून में आज जमकर उड़ेगा रंग-गुलाल

Wed, 08 Mar 2023 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Colors-fly-Doon-today
होली के पर्व की मस्ती में दून सराबोर है। बाजार भी होली के उत्साह में रंगे हुए हैं। होलिका दहन के बाद बुधवार को रंग पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन समेत सभी जिम्मेदार संस्थाओं ने तैयारी पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

होली पर शहरवासियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, प्रशासन की ओर से इसका पूरा ध्यान रखा गया है। बाजार में मिलावट को रोकने के लिए अभियान चल रहा है। डीएम सोनिका ने सभी अफसरों को निर्देशित किया है कि किसी सूरत में मिलावटी रंगों और खाद्य सामग्री का प्रयोग न हो। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने भी होली के पर्व पर हुड़दंगियों से सख्ती से निपटने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

----
दो घंटे अतिरिक्त आएगा पानी
होली के दिन पानी का कोई संकट नहीं रहेगा। जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग के अनुसार सामान्य दिनों की अपेक्षा दोपहर में दो घंटे अतिरिक्त पानी की सप्लाई की जाएगी। मांग बढ़ने पर पानी की आपूर्ति को और भी बढ़ाया जाएगा। जलापूर्ति को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दोपहर दो बजे से चलेंगी ई-बसें
स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से संचालित ई-बसें सुबह की शिफ्ट में नहीं चलेंगी। सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक ई-बसों की सेवा बंद रहेगी। जबकि, दोपहर दो बजे से ई-बसों की सेवा सुचारू कर दी जाएगी। इसे रोज की तरह रात्रि के 11 बजे तक संचालित किया जाएगा।
----
हाईअलर्ट पर एंबुलेंस, अस्पताल में बेड रिजर्व
होली के दौरान किसी भी प्रकार के उपचार की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे इंतजाम किए हैं। सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि अस्पतालों की इमरजेंसी में पांंच से 10 बेड रिजर्व रखे गए हैं। साथ ही 32 एंबुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। ताकि, पर्व पर किसी को भी उपचार के लिए परेशान न होना पड़े। आपातकाल में 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस की मदद मांगी जा सकती है। गर्भवती महिला या बच्चों के इलाज के लिए मदद की जरूरत हो तो 104 एंबुलेंस पर कॉल कर सकते हैं।
---
हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के अनुसार होली के दिन पुलिस पूरी तरह से सतर्क रहेगी। सतर्कता के लिहाज से जिले को आठ जोन 21 सेक्टर और 50 सब सेक्टरों में बांटा गया है। किसी भी प्रकार की कोई शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डायल 112 का प्रयोग कर कभी भी किसी मामले की शिकायत कर सकते हैं।

----
साफ रहेगा मौसम
होली के दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। किसी प्रकार की कोई चेतावनी विभाग की ओर से जारी नहीं की गई है। लोग शुष्क मौसम में होली का आनंद उठा पाएंगे।
-----
हेल्पलाइन
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस, आपातकाल में डायल करें - 108
दून अस्पताल इमरजेंसी नंबर - 9045954191
पुलिस की मदद लेने के लिए डायल करें - 112
जल आपूर्ति से संबंधित जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन- 18001804100
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed