फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   colonel ajay kothiyal trained youth for indian army

कई आतंकवादियों को ढेर करने वाले ये कर्नल अब भारतीय सेना को कर रहे हैं मजबूत

Wed, 16 Aug 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 16 Aug 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
colonel ajay kothiyal trained youth for indian army
ajay kothiyal

वर्ष 2003 में कश्मीर में तैनाती पर 7 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले कर्नल अजय कोठियाल भारतीय सेना को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी उठा रहे हैं। यूथ फाउंडेशन की स्थापना कर वे युवाओं को सेना में भर्ती होने के गुर सिखा रहे है।

विज्ञापन


वर्ष 1992 में कमीशन प्राप्त कर भारतीय सेना में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल ने 25 वर्ष की सेवा में कई मुकाम हासिल किए हैं। वे कुशल पर्वतारोही होने के साथ ही निर्भिक जवान भी माने जाते हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण उनके शौर्य, पराक्रम, समर्पण, निर्भिकता और कार्य कौशल का परिचय दे रहा है।
विज्ञापन


18 मार्च 2014 से केदारनाथ को सुरक्षित, मजबूत और संवारने का जो काम कर्नल और उनकी टीम ने किया है, वह किसी से छुपा नहीं है। मजदूरों के साथ स्वयं फावड़ा उठाकर उन्होंने हर कार्य में भरपूर साथ दिया।  इसके अलावा वर्ष 2015 में यूथ फाउंडेशन की स्थापना कर स्वयं के खर्चे से कर्नल कोठियाल युवाओं को सेना में भर्ती के लिए तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दो वर्षों में फाउंडेशन के अगस्त्यमुनि, श्रीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में संचालित शिविरों से 2 हजार से अधिक युवा सेना में भर्ती हो चुके हैं, जिसमें अगस्त्यमुनि शिविर के 385 युवा भीा शामिल हैं। इसके अलावा जरूरतमंदों की मदद में भी कर्नल आगे हैं।

शौर्य व कीर्ति चक्र से सम्मानित कर्नल कोठियाल

colonel ajay kothiyal trained youth for indian army
Indian Army
वर्ष 2001 में एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने पर सेना ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। 
वर्ष 2003 में कश्मीर बार्डर पर आतंकी मुठभेड़ में 7 आतंकियों को मौत के घाट उतारने के लिए सेना ने कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। 
2011 में नेपाल की 8163 मीटर ऊंची मनासलू पर्वत चोटी को फतह करने पर सेना ने विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया।
वर्ष 2012 में भारतीय सेना के सात महिला अफसरों के साथ एवरेस्ट को फतह किया।
वर्ष 2013 में कर्नल को सेना ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed