फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Colleges affiliated to Uttarakhand Technical University will be opened for practical Only

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज प्रैक्टिकल के लिए खोले जाएंगे

Sat, 21 Nov 2020 02:20 AM IST
अलका त्यागी गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून
गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 21 Nov 2020 02:20 AM IST
सार

  • विवि ने संबद्ध तकनीकी कॉलेजों को दिए दिशा-निर्देश, अपनी सुविधानुसार तय करें कॉलेज खोलने की तारीख
  • शुरुआती चरण में चौथे व तीसरे वर्ष के छात्रों की चलेगी प्रैक्टिकल क्लास
  • सरकार की कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने के भी सख्त निर्देश

विज्ञापन
Colleges affiliated to Uttarakhand Technical University will be opened for practical Only
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) से संबद्ध तकनीकी कॉलेजों को प्रैक्टिकल क्लास के लिए खोला जाएगा। विवि ने तकनीकी कोर्स के प्रैक्टिकल प्रभावित होने के कारण छात्रहित में यह निर्णय लिया है। हालांकि, फिलहाल सिर्फ तीसरे व चौथे वर्ष के छात्रों को ही रोटेशन के आधार पर बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


यूटीयू की ओर से इसे लेकर विवि से संबद्ध कॉलेजों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विवि ने क्लास शुरू करने की तारीख तय करने का फैसला कॉलेजों पर ही छोड़ा है, लेकिन यह भी स्पष्ट करते हुए कहा है कि कोविड-19 की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन



कॉलेजों को अंतिम वर्ष के छात्रों को प्राथमिकता देने को कहा गया है, ताकि उनके प्रैक्टिकल समय पर पूरे कराए जा सकें। इसके बाद परिस्थिति के अनुसार विवि चरणबद्ध तरीके से दूसरे व पहले वर्ष के छात्रों की प्रैक्टिकल क्लास शुरू करने पर फैसला लेगा। वहीं, कंपार्टमेंट छात्रों को फिलहाल कॉलेज बुलाने की योजना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के सुझाव पर नहीं हुआ फैसला

यूटीयू की ओर से सरकार को 18 नवंबर से तकनीकी कॉलेज खोलने का सुझाव दिया गया था। कॉलेजों ने भी अपने स्तर पर तैयारी पूरी की हुई थी, लेकिन सरकार ने मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। इससे छात्रों को भी निराशा हाथ लगी है। हालांकि, विवि के इस फैसले से अब अंतिम वर्ष के छात्रों को राहत जरूर मिली है।

सरकार को 18 नवंबर से तकनीकी कॉलेज खोलने का सुझाव दिया था, लेकिन इस पर फैसला नहीं हो सका। तकनीकी कोर्स के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल सबसे महत्वपूर्ण हैं। ऑनलाइन क्लास में प्रैक्टिकल कराना संभव नहीं है। ऐसे में छात्रों का बड़ा नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए विवि से संबद्ध कॉलेजों को चौथे व तीसरे वर्ष के छात्रों की प्रैक्टिकल क्लास के लिए खोला जाएगा। छात्रों को रोटेशन आधार पर सीमित संख्या में बुलाया जाएगा।
- प्रो. एनएस चौधरी, कुलपति, यूटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed