फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   college_student_police_protest

छात्राओं को लेकर बवाल, पथराव से मची भगदड़

Tue, 19 Nov 2013 08:10 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 19 Nov 2013 08:10 PM IST
विज्ञापन
college_student_police_protest

रुड़की के एक होटल से छात्राओं के साथ पकड़े गए दो युवकों को छोड़ने लेकर सिविल लाइन कोतवाली में ही दो समुदाय के कार्यकर्ताओं में टकराव हो गया।

विज्ञापन


गाली-गलौच के साथ दोनों पक्षों में पथराव से भगदड़ मच गई। बाजार बंद होने के साथ पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पहले तो पुलिस मूकदर्शक बनी यह उपद्रव देखती रही। बाद में सड़क पर लाठियां फटकार को भीड़ को तितर-बितर करने की हिम्मत जुटा पाई। तनातनी के चलते देहात क्षेत्र के पुलिस बल को यहां बुला लिया गया है।
विज्ञापन


निजी इंजीनियरिंग कालेज थी छात्राएं
उत्तराखंड में रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हरिद्वार-मंगलौर रोड स्थित एक होटल से एक निजी इंजीनियरिंग कालेज की दो छात्राएं उसी कॉलेज के दो छात्रों के साथ पकड़ी गई। दोनों छात्र दूसरे समुदाय के थे। पुलिस उन्हें लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छात्राओं को परिजनों की सपुदर्गी में दिया। जबकि दोनों छात्रों को पुलिस ने एक नेता के दबाव में बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। छोड़े गए दोनों छात्र दूसरे समुदाय के थे।

इस बात की भनक मिलने पर हिंदू संगठन के लोग विरोध जताने के लिए कोतवाली पहुंच गए। इसी बीच दूसरे पक्ष के पैरवी करने आए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से हिंदू नेताओं की बहस हो गई। आरोप है कि कांग्रेसी कार्यकर्ता ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ता से हाथापाई कर दी।

लोगों को लिया हिरासत में
पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ता और उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उन्हें सबक सिखाने के लिए थाना कार्यालय में घुस गए। सीओ सिटी ने बीच में आकर उन्हें बाहर निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थन में दूसरे साथी आ गए।

कोतवाली परिसर में करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों में नारेबाजी होती रही। गाली-गलौच के साथ एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी जाती रही। पुलिस कार्रवाई करने के बजाए मूकदर्शक बनी खड़ी रही।


पथराव के बाद किया लाठीचार्ज
दोनों पक्षों में पथराव हो गया। पथराव होने से कोतवाली में भगदड़ मच गई। एक पक्ष कोतवाली से पथराव करता रहा जबकि दूसरे ने बाहर से पथराव किया। पत्थरबाजी से बाजार में भगदड़ मच गई और बाजार बंद होते चले गए।  स्थिति बिगड़ी तो पुलिस ने लाठिया फटकारते हुए बवालियों को दौड़ा दिया।

पथराव होने के साथ ही शहर सिविल लाइंस बाजार में दुकाने बंद हो गई। पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता मामूली रुप से घायल हुए। देर रात हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते रहे। तनातनी के चलते आसपास के थानों की पुलिस को बुला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed