{"_id":"056dd0af48154694acf30d1f9924f82c","slug":"college-police-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज संचालक और पड़ोसियों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज संचालक और पड़ोसियों में मारपीट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Nov 2013 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ते के विवाद में कॉलेज संचालक और पड़ोसियों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से नेहरू कालोनी थाने में क्रास मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
माजरी माफी निवासी एडवोकेट मानवेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में उनका इंटर कॉलेज है। विक्रम, करण, हरीश, जितेंद्र और अन्य लोगों द्वारा अक्सर कालेज के रास्ते को लेकर विवाद खड़ा किया जाता है।
सोमवार को एक बार फिर इन लोगों ने रास्ते को लेकर मारपीट और गाली-गलौच की। दूसरी ओर पड़ोसी महिला ने भी मानवेंद्र व तेजेंद्र रावत पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सोमवार देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दोनों का मामला अदालत में भी चल रहा है। दोनों पक्षों में अक्सर झगड़ा होता रहता है।