फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold weather killed hotel owner rain and frost alert in uttarakhand

उत्तराखंड में सर्दी हुई जानलेवा, होटलकर्मी की ठंड से मौत की आशंका, दो दिन बारिश और पाले का अलर्ट

Wed, 19 Dec 2018 01:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Dec 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Cold weather killed hotel owner rain and frost alert in uttarakhand
rain in dehradun

उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद से ही बढ़ी ठंड अब जानलेवा साबित हो रही है। मंगलवार देर रात एक होटलकर्मी का शव मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजू शाम से से ही सर्दी से कांप रहा था। 

विज्ञापन


इसके कारण ही उसकी मौत हुई होगी। हालांकि डॉक्टर सर्दी से मौत की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। वहीं इससे पहले भी तीन से ज्यादा लोगों की ठंड से मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने शव को बीडी पांडे अस्पताल पहुँचाया।
विज्ञापन


मल्लीताल पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार मूलरूप से अल्मोड़ा का रहने वाला राजू मल्लीताल में दीवान के चाय के होटल में काम करता था। 

22 से 30 दिसंबर के बीच बारिश की संभावना

वह यहां बिलोरिया कम्पाउंड में रहता था। मंगलवार रात लगभग 10 बजे उसका शव मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास पड़े होने की सूचना मल्लीताल कोतवाली पुलिस को मिली। वहीं मौसम विभाग ने अब बारिश और पाले का अलर्ट जारी किया है। 

सीमांत जिलों में रात में पाला पड़ने से ठंड काफी बढ़ गई है। डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, कनालीछीना, चंडाक, नाकोट, आठगांव सिलिंग आदि स्थानों पर रात में जमकर पाला गिर रहा है। सड़कों पर पाले से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 22 से 30 दिसंबर के बीच बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed