फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold Weather Increase in Uttarakhand continually

उत्तराखंड में पाला और कोहरा बढ़ाएगा हाड़ गलाने वाली ठंड, सात जिलों में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

Sat, 29 Dec 2018 09:58 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 29 Dec 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Cold Weather Increase in Uttarakhand continually
अलाव देहरादून

राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में बीते 10 वर्षों के दौरान दूसरी बार पारा तीन डिग्री से नीचे गिरा है। राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2011 में पारा 2.6 डिग्री तक लुढ़क गया था।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश के कई अन्य स्थानों पर तापमान माइनस में पहुंच गया। ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री के आसपास है। वहीं तापमान गिरने से पूरे प्रदेश में शीतलहर चल रही है, जिससे भीषण ठंड पड़ रही है। 
विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार को ठंड इस सीजन में अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गई। मसूरी, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, मुक्तेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली समेत कई स्थानों पर तापमान माइनस में पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी, चंपावत, बागेश्वर में पारा शून्य डिग्री के आसपास बना हुआ है। राजधानी दून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के मैदानी इलाकों में भी भीषण ठंड हो रही है। यहां तापमान तीन डिग्री से कम ही बना हुआ है।

प्रदेश के ज्यादातर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश के कारण नए साल से पहले ठंडक और गलन बहुत ज्यादा बढ़ गई है। बहरहाल तापमान में कमी के चलते पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। लगभग सभी इलाकों में ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत सभी मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ने का अनुमान है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में पाला बढ़ने की भी संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। 

स्थान        न्यूनतम तापमान (डिग्री में)
देहरादून        2.8 
पंतनगर        -0.2
मुक्तेश्वर     -4.5
नई टिहरी     -1.2
उत्तरकाशी     00
चमोली        -2
मसूरी          -1
टिहरी          -1
अल्मोड़ा      -5
पिथौरागढ़     -1
नैनीताल      2.8
चंपावत        00
हरिद्वार         02

31 दिसंबर से 4 जनवरी कर अवकाश घोषित

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों विशेषकर ऊधमसिंह नगर में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

उधर ठंड के चलते टनकपुर तथा बनबसा के मैदानी इलाकों को छोड़कर चंपावत जिले में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 31 दिसंबर से 4 जनवरी कर अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी एसएन पांडेय ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed