फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold Wave Rainfall and Fog Alert in Uttarakhand For next two days

उत्तराखंड: शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, मुनस्यारी की चोटियों पर फिर बर्फबारी

Mon, 20 Jan 2020 06:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Jan 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
Cold Wave Rainfall and Fog Alert in Uttarakhand For next two days
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में सोमवार को राजधानी देहरादून समेत गढ़वाल और कुमाऊं में पूरा दिन बादल छाए रहे। शीतलहर के कारण मौसम में ठंडक और भी बढ़ गई है। मुनस्यारी की ऊंची चोटियों में सोमवार को रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही।

विज्ञापन


पूरे जिले में दिनभर बादल छाए रहे। हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी से मुनस्यारी के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री और अधिकतम तापमान पांच डिग्री रिकार्ड किया गया। जिला मुख्यालय का 1.4 और 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन

कड़ाके की ठंड पड़ रही

सोमवार को जिले में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र की पंचाचूली, राजरंभा, नागनीधूरा, मिलम, नामिक, हंसलिंग, नंदा देवी में दिन भर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। इसके चलते  मुनस्यारी बाजार सहित निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के तमाम हिस्सों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।

चौथे दिन भी नहीं खुली मुनस्यारी सड़क
बर्फबारी के कारण 17 जनवरी से बंद थल-मुनस्यारी सड़क सोमवार को चौथे दिन भी नहीं खुली। रातापानी से मुनस्यारी तक करीब 20 किमी हिस्सा बर्फ से पटा पड़ा है। लोनिवि ने बर्फ हटाने के लिए जेसीबी तो लगाई है, लेकिन बर्फ ज्यादा होने से सड़क खोलने में समय लग रहा है। कालामुनि, रातापानी क्षेत्र में दो से ढाई फीट बर्फ सड़क पर जमा है। सड़क न खुलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुनस्यारी के लिए जौलजीबी मार्ग से आवागमन हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed