फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold: Rain shelters and bonfire absent from the city

बढ़ती ठंड में न अलाव न रैन-बसेरे का पता

Thu, 12 Dec 2019 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cold: Rain shelters and bonfire absent from the city
विकासनगर बाजार में ठंड से बचाव के लिए अपनी व्यवस्था पर लकड़ियों का इंतजाम कर हाथ तापते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
दिसंबर ने दूसरे सप्ताह में ही ठंड का प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। शाम ढलते ही ठंडी हवाएं शरीर में सिहरन पैदा करने लगी हैं। बावजूद अब तक नगर पालिका प्रशासन अलाव और रैन बसेरे की कोई व्यवस्था नहीं कर पाया है। बाहर से आने वाले यात्रियों को खुले आसमान के नीचे सिकुड़ते हुए रात काटनी पड़ती है। वहीं नगर पालिका प्रशासन अभी अलाव खरीदने के लिए इस्टीमेट ही तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि विकासनगर शहर पछवादून के साथ ही जौनसार बावर, उत्तरकाशी, टिहरी और पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के कई गांव का केंद्र बिंदु हैं। यहां पर बड़ी संख्या में लोग खरीदरारी के लिए आते हैं। कई मर्तबा वाहन न मिलने के कारण बाहर से आने वाले यात्रियों को देर रात तक खुले में ही वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में ठंड के समय में अलाव न जलने के कारण उन्हें ठिठुरते हुए रात काटनी पड़ती है। हर साल ठंड शुरू होते ही ऐसे लोगों के लिए अलाव और रैन-बसेरे की व्यवस्था की जाती है। लेकिन दिसंबर माह शुरू होने के बाद भी न तो अलाव और न ही रैन-बसेरे का कुछ अता-पता है। अधिशासी अधिकारी भजन लाल आर्य ने बताया कि अलाव जलाने के लिए इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही रैन-बसेरे का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed