फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold may increase in Uttarakhand before Christmas and New Year, possibility of rain and snowfall today

Dehradun : क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में बढ़ सकती है ठंड, आज बारिश-बर्फबारी की संभावना; गिरेगा पारा

Mon, 23 Dec 2024 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 12:40 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
Cold may increase in Uttarakhand before Christmas and New Year, possibility of rain and snowfall today
उत्तरकाशी के सांकरी गांव का दृश्य। file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। 
विज्ञापन


हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर रविवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री के इजाफे के साथ 24.5 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 7.2 डिग्री रहा। आंकड़ों की बात करें तो न्यूनतम तापमान यह बीते सालों में सबसे अधिक है। इसका मुख्य कारण मौसम के पैटर्न में हुए बदलाव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed