फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold in the second week of December in uttarakhand

उत्तराखंड में दिसंबर के दूसरे हफ्ते से बढ़ेगी ठंड, इन क्षेत्रों में होगी बर्फबारी

Wed, 29 Nov 2017 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 29 Nov 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
Cold in the second week of December in uttarakhand
ठंड - फोटो : file photo

प्रदेश में दिसंबर के दूसरे हफ्ते से ठंडक बढ़ने वाली है। हालांकि तब तक मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होगा। अगले कुछ दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी संभव है।

विज्ञापन


पांच से आठ दिसंबर से बीच हल्की बारिश और हवाओं के रुख बदलने से पारा गिरने का अनुमान है। इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। सामान्य तौर पर नवंबर के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश में ठंड काफी अधिक बढ़ जाती है। इस वर्ष भी तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। हालांकि दिसंबर पहले हफ्ते इसमें बहुत अधिक बदलाव की गुंजाइश नहीं है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल पारा गिरने व बारिश की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन


पांच से छह दिसंबर के दौरान ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ने की संभावना है। वहीं, चार दिसंबर तक हवा की दिशा में बदलाव से तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। छह से आठ तारीख के दौरान हल्के बादल छाने व बूंदाबांदी की संभावना है। इससे मौसम में ठंडक काफी अधिक बढ़ जाएगी। आठ दिसंबर के बाद ज्यादातर इलाकों में ठंडक बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है बर्फबारी

Cold in the second week of December in uttarakhand
snowfall - फोटो : file photo
उन्होंने बताया कि 2000 मी से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने का अनुमान है। विशेषकर चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है। निचले पहाड़ी क्षेत्रों में पाला भी बढ़ जाएगा। इससे उन सभी क्षेत्रों में ठंड और ठंडी हवा भी बढ़ जाएगी।

तापमान
अधिकत-23.4
न्यूनतम-9.3

सूर्योदय- सुबह 6.56 बजे
सूर्यास्त- शाम 5.17 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed