फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Code of conduct ends in 12 districts of Uttarakhand Panchayat Chunav 2025

Uttarakhand News: आचार संहिता हुई खत्म, पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश में  12 जिलों में की गई थी लागू

Sat, 16 Aug 2025 08:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Aug 2025 08:09 PM IST
सार

उत्तराखंड में पिछले एक माह से ज्यादा समय तक चले पंचायत चुनाव के लिए 12 जिलों में लगी आचार संहिता शनिवार को खत्म हो गई। पंचायत चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा। हालांकि कांग्रेस ने देहरादून जिला पंचायत का चुनाव जीतकर जरूर उलटफेर किया। नैनीताल जिला पंचायत का चुनाव फिलहाल स्थगित किया गया है।

विज्ञापन
Code of conduct ends in 12 districts of Uttarakhand Panchayat Chunav 2025
प्रतीकात्मक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य निर्वाचन आयोग ने सात अगस्त को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इसी दिन से प्रदेश के 12 जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी जो कि शुक्रवार को खत्म हो गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया। 

विज्ञापन


हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में हुए पंचायत चुनाव के लिए लागू हुई आचार संहिता 16 अगस्त को खत्म हो गई। पंचायत चुनाव के लिए 24 जुलाई और 28 जुलाई को 12 जिलों में मतदान हुआ। 31 जुलाई को मतगणना हुई।
विज्ञापन


Uttarakhand: तबाही लेकर आ रहा मानसून...आपदा में उजड़ जाते हैं हर साल 17 गांव, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अगस्त को हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 जिलों में जीत दर्ज की। जबकि देहरादून जिले में कांग्रेस ने उलटफेर करते हुए शानदार जीत दर्ज की। जबकि नैनीताल जिले का चुनाव हाइकोर्ट के आदेश के बाद स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed