फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CMS reprimanded for lapses in Raipur CHC

Dehradun News: रायपुर सीएचसी में खामियों पर सीएमएस को फटकार

Fri, 08 Sep 2023 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
CMS reprimanded for lapses in Raipur CHC
चिकित्सा स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने डेंगू की रोकथाम को लेकर किए जा रहे कार्यों को परखा। रायपुर सीएचसी में खामियां मिलने पर सीएमएस को फटकार लगाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उन्होंने डेंगू प्रभावित धर्मपुर, रेसकोर्स, आफिसर्स काॅलोनी, अजबपुर, नेहरू काॅलोनी आदि क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों के घरों में जाकर उनसे बात कर हालात जाने। सचिव स्वास्थ्य ने आशा कार्यकर्ताओं और नगर निगम टीम के साथ डेंगू लार्वा नष्ट करवाया। लोगों से अपील की कि घरों के आसपास सफाई रखें। रायपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। अस्पताल में खून जांच करने वाली एकमात्र लैब बंद मिली। इस पर उन्होंने सीएमएस को फटकार लगाई और लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ देहरादून डॉ. संजय जैन, डॉ. पंकज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed