फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm yogi gave 50 lakh rupees and  Panchayat Empowerment Award to chamoli panchayat

उत्तराखंड में इन्हें मिला पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, CM योगी ने दिए 50 लाख रुपए 

Tue, 25 Apr 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Tue, 25 Apr 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
cm yogi gave 50 lakh rupees and  Panchayat Empowerment Award to chamoli panchayat

राज्य के एकमात्र चमोली जिला पंचायत को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार मिला है।  सोमवार को लखनऊ के अंबेडकर स्टेडियम में  केंद्रीय पंचायत राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह को 50 लाख रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान वर्ष 2015-16 के लिए दिया गया। 
विज्ञापन


अगस्त 2014 में मुन्नी देवी शाह ने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान संभाली थी। इसके बाद उन्होंने आपदा प्रभावित जिले के गांवों में जन सुविधाओं को जुटाने का काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पैदल पुल, रास्ते और जिला पंचायत की राजस्व वृद्धि के लिए बेहतरीन काम किया जिसके लिए चमोली जिला पंचायत को यह पुरस्कार मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का कहना है कि यह जिला पंचायत की टीम के सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है कि यह सम्मान मिला। इनाम स्वरूप मिली धनराशि को विकास के कार्यों में लगाया जाएगा।  

आठ जनप्रतिनिध‌ि हुए थे चयन‌ित

cm yogi gave 50 lakh rupees and  Panchayat Empowerment Award to chamoli panchayat

वह‌ीं ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य पर उत्तराखंड के सात जनप्रतिनिधियों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

समारोह में उत्तराखंड से आठ जनप्रतिनिधियों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष चमोली मुन्नी देवी शाह, प्रमुख कल्जीखाल पौड़ी महेंद्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख विकासनगर तारा देवी, केदारावाला के प्रधान इमरान खान

प्रधान भातगढ़ी चकराता लायक राम, प्रधान कोठरा जनपद चमोली राकेश सिंह एवं भवाली गांव जनपद नैनीताल के प्रधान दिनेश सिंह को पुरस्कृत किया गया। वहीं नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार प्रधान कुकरेड़ा उत्तरकाशी चतर सिंह को पुरस्कृत किया गया। संयुक्त निदेशक डीपी देवराड़ी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed