{"_id":"5dcae4a98ebc3e5aea7bd895","slug":"cm-yogi-adityanath-will-arrive-dehradun-for-himalayan-university-swami-ram-death-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, सत्यमित्रानंद को मरणोपरांत स्वामी राम मानवता पुरस्कार से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड, सत्यमित्रानंद को मरणोपरांत स्वामी राम मानवता पुरस्कार से नवाजा
Wed, 13 Nov 2019 02:27 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला(देहरादून)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Nov 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. स्वामीराम की 24वीं पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ द्वारा कार्यक्रम में हरिद्वार में भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद को मरणोपरांत स्वामी राम मानवता पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उनके शिष्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने ग्रहण किया।
विज्ञापन
उनको यह सम्मान समाज के कमजोर वर्गों के सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए गए अहम योगदान के लिए दिया गया है। इस दौरान हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के बेस्ट कर्मचारी और चिकित्सकों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
सीएम योगी ने कहा कि हिमालय के आंचल में गढ़वाल के छोटे से गांव में स्वामी राम ने जन्म लिया था। उन्होंने दुनियाभर में भारत की आध्यात्मिक पताका फैलाई। अपना जीवन मानवता और लोक कल्याण को समर्पित किया। वहीं इस दौरान हिमालयन यूनिवर्सिटी समेत प्रदेश भर के विभिन्न छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की गईं।