फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Yogi Adityanath took information about his village Panchur Kotdwar Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने गांव पंचूर के बारे में ली जानकारी, लोकपर्व इगास बग्वाल की दी बधाई

Wed, 13 Nov 2024 04:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 13 Nov 2024 04:09 PM IST
सार

विस अध्यक्ष ऋतु खंडूडी़ भूषण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गांव पंचूर के बारे में जानकारी ली। साथ इगास बग्वाल की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath took information about his village Panchur Kotdwar Uttarakhand News in hindi
विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की भेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर राज्य के विकास पर चर्चा की। इस दौरान सीएम योगी ने पौड़ी जिला स्थित अपने गांव पंचूर के बारे में जानकारी ली। विस अध्यक्ष ने उत्तराखंड का लोकपर्व इगास (बग्वाल) की बधाई दी।

विज्ञापन

मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड की ऐपण कला से बनी शॉल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को कोटद्वार में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य के विकास योजनाओं की जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता विशेष तौर पर कोटद्वार और उत्तर प्रदेश के बीच समन्वय बढ़ाने और आपसी सहयोग के उद्देश्य से हुई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun Accident:  पापा आपने खाना खा लिया आप सो जाओ...मैं भी सोने जा रही...फिर सुबह आई कामाक्षी की मौत की खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमें उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और सहेजने की प्रेरणा देते हैं। उनका नेतृत्व न केवल हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान को गर्व से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है, आने वाली पीढ़ियां इस धरोहर को संजोए और उसे दुनिया भर में सम्मानित करें। उनके दृष्टिकोण ने हमें यह समझने का अवसर दिया है कि सांस्कृतिक विविधता और परंपराएं हमारी अस्मिता का अभिन्न हिस्सा हैं, जिनका संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed