फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Yogi Adityanath and Smriti Irani will also come to promote CM Dhami, Champawat by-election

Champawat Bypoll: सीएम धामी के लिए वोट मांगेंगे मुख्यमंत्री योगी और स्मृति ईरानी, भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

Wed, 11 May 2022 01:01 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 11 May 2022 01:01 PM IST
सार

चंपावत के चुनाव के लिए भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या सहित कई नाम शामिल हैं।
 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath and Smriti Irani will also come to promote CM Dhami, Champawat by-election
सीएम योगी, सीएम धामी, स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर आएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की सूची जारी की।

विज्ञापन


स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद तीरथ सिंह रावत, अजय टम्टा व अनिल बलूनी, नरेश बंसल, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...निर्दयी पिता ने मासूम की हत्या: पत्नी से लड़ाई में चार माह की बेटी को जमीन पर पटका, मां का विलाप देख लोगों की छलकीं आंखें
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा पूर्व मुख्यंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धनसिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, दीप्ति रावत, सरिता आर्य, खिलेंद्र चौधरी, किरण देवी, दीपचंद्र पाठक, कैलाश गहतोड़ी, हर भजन सिंह चीमा, प्रेम सिंह राणा, ज्योति राय, डॉ. विनोद प्रजापति, लीलावती राण, हीमा जोशी व प्रेमानंद भी स्टार प्रचारक के तौर पर मुख्यमंत्री के लिए प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed