फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: CM Trivendram Singh Rawat purchased land in Summer Capital Gairsain

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में खरीदी जमीन, बनाएंगे घर

Sun, 16 Aug 2020 07:51 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: CM Trivendram Singh Rawat purchased  land in Summer Capital Gairsain
- फोटो : फाइल फोटो

गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वहां के भूमि धर बन गए हैं। वह वहां अपना आवास भी बनवाएंगे। मुख्यमंत्री के इस अप्रत्याशित कदम को सियासी हलकों में मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा करके भी सबको चौंका चुके हैं। मुख्यमंत्री भराड़ीसैंण विधानसभा में ध्वजारोहण समारोह में भाग लेने के लिए गैरसैंण गए थे। वहां उन्होंने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से गैरसैंण का भूमिधर होने का खुलासा किया। 
विज्ञापन


उन्होंने खुद ट्वीटर और फेसबुक के माध्यम से भूमि खरीदने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण जनभावनाओं का प्रतीक है। गैरसैंण हर उत्तराखंडी के दिल में बसता है। लोकतंत्र में जनभावनाएं सर्वोपरि होती हैं। गैरसैंण के रास्ते ही समूचे उत्तराखंड का विकास किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले जनप्रतिनिधियों को ही रिवर्स पलायन करना होगा। रिवर्स पलायन से ही पहाड़ों की तस्वीर और तकदीर संवरेगी। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मैं भी गैरसैंण का विधिवत भूमिधर बन गया हूं।

हमारी सरकार उत्तराखंड में स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही है। हम अपने युवा को स्वरोजगार की राह पर ले जाने को कृत संकल्प हैं और ऐसा करने से पहाड़ बसेगा। राज्य सरकार ने पूरी ईमानदारी से उत्तराखंड को उसके प्राकृतिक स्वरूप की तरफ ले जाने और प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कार्य किया है और यह प्रक्रिया आगे और गति पकड़ेगी।

हमारी सरकार पुरानी धारणाएं तोड़ने की कोशिश कर रही है। हम स्वरोजगार को विकास का माध्यम बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने घी संक्रांति के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया कि सभी अपने अपने गांवों की तरफ रूख करें और वहां अपने घरों का बेहतर रख-रखाव करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed