फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm trivendra singh rawat will inaugurate jyotish mahakumbh

जिन्होंने की थी मोदी के पीएम बनने की भविष्यवाणी, अब वे ज्योतिष बताएंगे आपका भविष्य

Thu, 11 May 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 May 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
cm trivendra singh rawat will inaugurate jyotish mahakumbh

अमर उजाला, ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिष और इससे जुड़ी विधाओं के अंतरराष्ट्रीय फेम ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर, वास्तुविद, क्रिस्टल विद्या के माहिर हस्तियां शामिल होने जा रही हैं।

विज्ञापन


कई ऐसे सेलीब्रिटी ज्योतिषी भी आ रहे हैं जिन्हें आज तक आप सिर्फ टेलीविजन पर ही देखते आ रहे हैं। 14 और 15 मई को होने वाले महाकुंभ में ऐसी ही कई शख्सियत आकर्षण का केंद्र होंगी। ग्राफिक एरा सभागार में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद इच्छुक लोग सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर्स से अपने भविष्य को लेकर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। निशुल्क परामर्श का क्रम 14 मई को शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन


अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में पैर देखकर भविष्य बताने वाले गीतानंद सरस्वती एक बार फिर इस महाकुंभ का हिस्सा होंगे। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक हाथ की रेखाएं बार-बार बदलती है पर पैर की रेखाएं कभी नहीं बदलतीं। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव से पहले इन्होंने मोदी के पीएम बनने और विधानसभा चुनाव से पूर्व यूपी में भाजपा के सरकार बनाने का दावा किया था, जो कि सही साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इनका कहना है 2019 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी लहर पर सवार होकर भाजपा सत्ता में आएगी। ज्योतिष महाकुंभ में कई फेस रीडर भी शामिल होंगे, इनमें श्रुति द्विवेदी, यूएस नेगी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। 

ज्योतिष महाकुंभ में भविष्य जानने वाली विभिन्न पद्धतियों के स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रयोग पर भी विचार-विमर्श होगा। दूसरे दिन 15 मई को प्रथम सत्र में जीएमएस रोड स्थित होटल सेफ्रॉन लीफ में ज्योतिषियों के बीच आपसी संवाद होगा। इसके बाद चुनिंदा ज्योतिषियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वरिष्ठ ज्योतिषी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। अवार्ड के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा।

हरफनमौला ज्योतिष होंगे खास

cm trivendra singh rawat will inaugurate jyotish mahakumbh

हर कार्ड कहता है कुछ खास
ज्योतिष महाकुंभ में मशहूर टैरो कार्ड रीडर श्रुति द्विवेदी, मां त्रिशला, जय मदान, शिवानी खैतान साहित कई टैरो कार्ड की स्पेशलिस्ट इस महाकुंभ का हिस्सा होंगी। इस विद्या में इनकी ख्याति न केवल देश बल्कि विदेशों तक हैं। 

वास्तुशास्त्र के नामी जानकार आएंगे
वास्तुशास्त्र को लेकर होने वाले तमाम समस्याओं के निदान के लिए वास्तुविद भी, ज्योतिष महाकुंभ का आकर्षण होंगे। मशहूर वास्तुविद पंडित सतीश शर्मा के अलावा, पंडित विनोद त्यागी, पंडित रमाकांत मिश्रा सहित कई और वास्तु विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। 

हरफनमौला ज्योतिष होंगे खास
महाकुंभ में ज्योतिषविद केए दुबे पदमेश, पंडित हृदयेश, गौतम ऋषि पराशर, डॉ. सुरेश चंद्र मिश्रा, आचार्य राजेश, पंडित दिनेश गुरु, डॉ. किशोर घिल्डियाल और कीर्ति शर्मा समेत तमाम ऐसे ज्योतिष और वास्तुविद भी शामिल होंगे जो कई विधाओं के माहिर हैं। 

कुंडली के माहिर भी करेंगे शिरकत
ज्योतिषियों को अपनी कुंडली दिखाना चाहते हैं तो ज्योतिष महाकुंभ में कुंडली के एक्सपर्ट भी शामिल होंगे। इनमें डॉ. एसएस रावत, डॉ. चंद्रकांत शैवाले, रामलखन गैरोला, पीपीएस राणा, संतोष खंडूरी, सुहास डोगरे, घनश्याम ठाकुर, आचार्य राजेश, डॉ. सुमन शर्मा, पंडित रमाकांत शर्मा सहित 50 से ज्यादा ऐसे नाम शामिल हैं जो आपकी कुंड़ली देखकर सभी बातें बता सकते हैं। 

हर नंबर कहता है कुछ खास 
जन्मांक और मूलांक के नंबरों के आधार पर आपका भविष्य बांचने की महारथ रखने वाले कई ज्योतिषी इस महाकुंभ का हिस्सा होंगे। इनमें कुमार गणेश, संजय सक्सेना समेत कई ऐसे नाम है जो आपकी जन्मतिथि के आधार पर आपका आने वाला कल बता देंगे साथ ही जीवन से जुड़ी हर समस्या का उचित हल भी इनके पास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed