फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM trivendra singh rawat Will announce development plans

रंग महल में खोलेंगे मुख्यमंत्री विकास का पिटारा, शक्ति प्रदर्शन में जुटे 'चैंपियन'

Wed, 27 Dec 2017 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/ लंढौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/ लंढौरा Updated Wed, 27 Dec 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
CM trivendra singh rawat Will announce development plans
trivendra singh rawat
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को रंग महल से विकास का पिटारा खोलेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरुवार को लंढौरा में खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के रंग महल में विकास रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विकास का पिटारा खोलते हुए करोड़ों के विकास की योजनाओं की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन


रैली से क्षेत्र को पुल, सड़क, बिजली और हैंडपंप से लेकर विकास की कई सौगात मिलने की उम्मीद है।  विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी , प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने दिन भर महल परिसर में विकास रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन


इस रैली में भारी भीड़ जुटा कर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन मुख्यमंत्री के सामने शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। कई दिनों से इस विकास रैली का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। रैली का उद्देश्य भाजपा सरकार के नौ महीने की उपलब्धियों पर जनता द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

CM trivendra singh rawat Will announce development plans
trivendra singh rawat
आयोजन स्थल स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बताया कि प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार का नौ माह का कार्यकाल विकास के साथ ही भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को समर्पित रहा है। जिससे जनता में दोहरा सकारात्मक संदेश गया है और जनता सरकार की उपलब्धियों से पूरी तरह संतुष्ट है।

इसलिए जनता की तरफ से विकास रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रैली को मुख्यमंत्री के साथ ही शहरी विकास मंत्री और सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक भी संबोधित करेंगे। सांसद रमेश पोखरियाल के आने की संभावना भी जताई।

उन्होंने बताया कि सभा की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान करेंगे। उन्होंने बताया कि विकास की यह रैली क्षेत्र के लिए बड़ी उम्मीदें लेकर आएगी क्योंकि मुख्यमंत्री यहां कई घोषणाएं करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एक बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
 

सीएम के स्वागत को सजा रंग महल

CM trivendra singh rawat Will announce development plans
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : AmarUjala/ file photo
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वागत के लिए विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का रंग महल बुधवार को दिन भर सजाया जाता रहा। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ ही भाजपा नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों का भी यहां तैयारियों में योगदान करने के लिए जमावड़ा लगा रहा।

खुद चैंपियन और उनकी पत्नी कहीं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने में व्यस्त दिखे, तो कहीं सुरक्षा का रोडमैप तैयार कराने और जनता के बैठने की व्यवस्था तक का चयन कराने में व्यस्त दिखाई दिए।

इन योजनाओं की होगी घोषणाएं
लंढौरा।
रैली में खानपुर विधानसभा क्षेत्र और आस-पास के लिए मुख्यमंत्री कई घोषणाएं करेंगे। रैली के आयोजक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की माने तो आमखेड़ी के घाट का पुल, गिद्दावाली का पुल, भौवावाली-रायसी घाट पर पुल का निर्माण, धर्मुपुर के पास रपटे का पुल, लंढौरा राजकीय कन्या हाई स्कूल का उच्चीकरण, मिलापनगर, ढंडेरा और मोहनपुरा सीवरेज की योजना, खानपुर खेत्र में वृहद उद्योग की स्थापना, 20 राजकीय नलकूप, 100 हैंडपंप, सड़क संपर्क मार्गों का सुदृढ़ीकरण, लक्सर-रुड़की मार्ग चौड़ीकरण, धर्मुपुर-याहियापुर सड़क, लंढौरा में 440 मेगावट का विद्युत स्टेशन, बालावाली के मिनी पुल का निर्माण आदि की घोषणाएं शामिल है। उन्होंने बताया कि खानपुर में उद्योग की स्थापना कराकर क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के नये विकल्प तलाशे जाएंगे।
 

भीड़ जुटाने को बांटी जिम्मेदारी

CM trivendra singh rawat Will announce development plans
BJP - फोटो : डेमो
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकता गुरुवार को होने वाली मुख्यमंत्री की विकास रैली को लेकर अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की कोशिश में लगे है। रैली के आयोजक कुंवर प्रणाव सिंह चैंपियन ने इसके लिए भाजपा के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक कर अधिक से अधिक भीड़ जुटाने को लेकर चर्चा की।

शहर से लेकर देहात तक सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियों सौंपी गई है। आयोजकों की ओर से 10 हजार से अधिक लोगों के आने का दावा किया गया है। लंढौरा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र पुंडीर, महामंत्री ब्रिजेश त्यागी, उपाध्यक्ष सत्तीश नेगी, अशोक जताना, सुनील वालिया, मनोज नायक, भीम सिंह, अरशद, संजय वर्मा, संदीप सैनी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने बैठक कर अधिक से अधिक लोगों को आयोजन स्थल पर लाने की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed