फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm Trivendra Singh rawat speech Edited video Viral Lawsuit filed on Youth

उत्तराखंड: सीएम का वीडियो एडिट कर वायरल करने को लेकर युवक पर मुकदमा दर्ज, ये है पूरा मामला

Tue, 08 Oct 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Oct 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Cm Trivendra Singh rawat speech Edited video Viral Lawsuit filed on Youth
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया में प्रसारित कर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की छवि धूमिल करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी श्रीनगर गढ़वाल का छात्र बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


अजबपुर कलां स्थित बैंक कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर अनिल कुमार पांडे ने नेहरू कॉलोनी थाने में इस मामले में तहरीर दी। दरअसल, पांच अक्तूबर को आईआईटी रुड़की में दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद की मौजूदगी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी संबोधित किया था।
विज्ञापन


किसी ने उनके संबोधन का वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति की पत्नी को देश की प्रथम महिला संबोधित किया था। इसे एडिट कर गलत तरीके से दर्शाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट किया एडिट वीडियो

श्रीनगर गढ़वाल, पौड़ी निवासी आयुष कुकरेती के फेसबुक एकाउंट पर यह एडिट किया हुआ वीडियो भेजा गया है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी आयुष कुकरेती के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

टिप्पणी करने वाले अज्ञानी और षडयंत्रकारी : डॉ. भसीन 
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के संबोधन को गलत तरीके से प्रदर्शित किए जाने के मामले में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. भसीन ने भी ट्वीट किया है। डॉ. भसीन ने कहा कि आईआईटी दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति की पत्नी को देश की प्रथम महिला संबोधित करने पर मुख्यमंत्री पर टिप्पणी कर रहे लोग अज्ञानी और षड्यंत्रकारी दोनों हैं। हर देश में राष्ट्रपति की पत्नी को प्रथम महिला ही कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed