कार्यक्रम में पहुंचते ही इस बात से नाराज हो गए CM रावत, पत्नी से बोले चलो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सपत्नीक बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी के प्राचीन श्री वीरभद्र मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने रुद्राभिषेक में हिस्सा लिया। पूजा अर्चना के बाद सीएम पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं व जनता से मिलने पहुंचे।
कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्थाएं और अनियंत्रित भीड़ को देख वे समस्याओं को सुने बगैर ही लौट गए। इसके अलावा कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण के दौरान शोर से भी खिन्न नजर आए।
सीएम रावत ने पत्नी सुनीता रावत से कहा चलो...। और इसके बाद वह काफिले के साथ देहरादून के लिए रवाना हो गए।
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सीएम वहां मौजूद कार्यकर्ताओं से स्वयं जाकर मिले। इस दौरान वह मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं सुनने के लिए बैठक कक्ष में पहुंचे।
मगर भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं की भीड़ उनके आसपास मंडराती रही। कार्यकर्ताओं में उनके साथ फोटो खिंजवाने की होड़ व फूल-मालाओं से स्वागत का सिलसिला रूकने का नाम ही नहीं ले रहा था।
व्यवस्थाएं मुकम्मल नहीं होने से वह यहां पर बामुश्किल चार-पांच मिनट रुके। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता रावत व सुरक्षाकर्मियों को कहा चलो...इसके बाद वह कक्ष से बाहर निकल आए और दून के लिए रवाना हो गए।