फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cm trivendra singh rawat changed ministers districts charge

उत्तराखंड में सीएम ने प्रभारी मंत्रियों के जिले बदले, यहां पढ़िए क्या हुआ फेरबदल

Mon, 11 Jun 2018 09:46 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Jun 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
Cm trivendra singh rawat changed ministers districts charge
trivendra singh rawat

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रभारी मंत्रियों के जिले बदल दिए हैं। सियासी हलकों में पिछले कुछ दिनों से प्रभारी मंत्रियों को बदले जाने की चर्चाएं तैर रही थीं। शनिवार को मुख्यमंत्री ने फाइल पर अनुमोदन कर दिया था। सोमवार को प्रभारी सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने इसके आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार  त्रिवेंद्र कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज को हल्का किया गया है। उनके पास चमोली और हरिद्वार जनपद का प्रभार था। लेकिन अब उन्हें हरिद्वार तक ही सीमित कर दिया गया है। सरकार की इस कवायद को महाराज के लिए झटका माना जा रहा है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का प्रभार भी पूरी तरह से बदल दिया गया है। उनके पास पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद का दायित्व था, लेकिन अब आर्य केवल देहरादून जनपद तक सीमित किए गए हैं। इस पूरी कवायद में कांग्रेस पृष्ठ भूमि के मंत्रियों का वजन कम हुआ है।
विज्ञापन


इसके विपरीत खांटी संघ पृष्ठभूमि के राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत को दो जनपदों उत्तरकाशी और टिहरी का प्रभार दिया गया है। धन सिंह के पास अल्मोड़ा का प्रभार था। माना जा रहा है कि थराली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत में सक्रिय भूमिका के एवज में उन्हें यह इनाम दिया गया है। वैसे मंत्रियों के प्रभार में बदलाव के कई और सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसलन, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल चाह रहे थे कि उन्हें सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के स्थान पर गढ़वाल के ही किसी अन्य जनपद का प्रभार दिया जाए। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध भी किया था। सीएम ने उनियाल की मुराद पूरी कर दी। उन्हें पौड़ी जनपद का प्रभार दिया गया । उधर, राज्यमंत्री रेखा आर्य को भी चंपावत के स्थान पर दूसरा जिले का प्रभार देने की चर्चाएं गरमा रही थी। माना जा रहा था कि लोहाघाट के भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और चंपावत के विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी और जिला संगठन से रेखा आर्य का तालमेल गड़बड़ा रहा था। रेखा आर्य को अब बागेश्वर जनपद का प्रभार दिया गया है।

प्रभारी मंत्रियों के जिले तब और अब

Cm trivendra singh rawat changed ministers districts charge
सतपाल महाराज - फोटो : file photo

देहरादून जनपद के प्रभारी मंत्री मदन कौशिक की अब दौड़ धूप बढ़ जाएगी। उन्हें देहरादून के स्थान पर  दो बड़े जनपदों क्रमश: यूएस नगर और नैनीताल का प्रभार दिया गया है। यूएस नगर का प्रभार प्रकाश पंत देख रहे थे। उनके पास बागेश्वर जनपद का भी प्रभार था। पंत के दोनों जनपदों में बदलाव किया गया है। अब वह चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद का प्रभार देखेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय को पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद का प्रभार संभालेंगे।

अभी तक वह टिहरी जनपद का प्रभार देख रहे थे। नैनीताल का प्रभार देख रहे कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को अब अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रभारी मंत्रियों के जनपदों में बदलाव की वजह परफॉरमेंस, सियासी किचकिच और भौगोलिक असंतुलन के साथ ही आने वाले लोक सभा चुनाव को भी माना जा रहा है।     
 
प्रभारी मंत्रियों के जिले तब और अब

प्रभारी मंत्री            तब                    अब
सतपाल महाराज    चमोली/ हरिद्वार    हरिद्वार
प्रकाश पंत            यूएसनगर/बागेश्वर    चमोली/ रुद्रप्रयाग
मदन कौशिक        देहरादून                यूएसनगर/ नैनीताल
डॉ. हरक सिंह        नैनीताल            अल्मोड़ा
यशपाल आर्य        पौड़ी/रुद्रप्रयाग        देहरादून
सुबोध उनियाल    पिथौरागढ़                पौड़ी
अरविंद पांडेय        टिहरी                    पिथौरागढ़/ चंपावत
रेखा आर्य            चंपावत                    बागेश्वर
डॉ. धन सिंह रावत    अल्मोड़ा            टिहरी/ उत्तरकाशी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed