फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm trivendra rawat give tribute late bjp mla magan lal shah

उत्तराखंड के थराली विधायक शाह का निधन, आज CM जाएंगे कर्णप्रयाग

Mon, 26 Feb 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Feb 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
cm trivendra rawat give tribute late bjp mla magan lal shah
magan lal shah

लंबे समय से बीमार चल रहे थराली से भाजपा विधायक मगनलाल शाह का रविवार रात 10 बजकर 25 मिनट पर निधन हो गया। सोमवार को मुख्यमंत्री भाजपा विधायक को श्रद्धाजंलि देने कर्णप्रयाग जाएंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सुबह साढ़े नौ बजे देहरादून से कर्णप्रयाग के लिए रवाना होंगे। विधायक का पार्थिव शरीर सुबह 6 बजे कर्णप्रयाग स्थित आवास पहुंचा। दोपहर 12 बजे कर्णप्रयाग के अलकनंदा और पिन्डर के संगम पर अन्तिम संस्कार किया जाएगा। विधायक के निधन के बाद से कर्णप्रयाग से लेकर थराली के सभी बाजार शोक में बंद हैं। कर्णप्रयाग स्थित आवास पर प्रशासन और समर्थकों की भीड़ जुटी  है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक मगनलाल शाह काफी समय से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आईसीयू में भर्ती थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मंत्रियों और विधायकों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में बीती 19 फरवरी से भर्ती थे

cm trivendra rawat give tribute late bjp mla magan lal shah
trivendra singh rawat - फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार थराली के विधायक मगनलाल शाह को जौलीग्रांट के हिमालयन अस्पताल में बीती 19 फरवरी को भर्ती कराया गया था।

सांस में तकलीफ बढ़ने और फेफड़ों में इन्फेक्शन के अलावा निमोनिया होने पर उनकी हालत बिगड़ गई थी। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। हिमालयन अस्पताल के चिकित्सकों की टीम दिल्ली के विशेषज्ञों से संपर्क में रहकर उनका इलाज कर रही थी।

बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत और विधायक महेन्द्र भट्ट ने अस्पताल पहुंचकर शाह का हाल जाना था। रविवार रात उनके निधन की सूचना से प्रदेशभर में शोक की लहर फैल गई। सीएम ने उनके निधन पर दुख जताकर सरकार की ओर से आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed