{"_id":"59187ead4f1c1b592a85132c","slug":"cm-trivendra-meeting-with-central-rail-minister-suresh-prabhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM त्रिवेंद्र ने रेल मंत्री को लिखा खत, मांगी एक बड़ी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM त्रिवेंद्र ने रेल मंत्री को लिखा खत, मांगी एक बड़ी सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 14 May 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु से कुमायूं क्षेत्र में भी रेल मार्गों की स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया है। बद्रीनाथ में शनिवार को चारधाम रेल सम्पर्क के फाइनल सर्वेक्षण के शिलान्यास के मौके पर मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री को इस संबंध में पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
सीएम ने ऑल वेदर रोड व चारधाम रेल सम्पर्क योजना के रूप में केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात देने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं।
विज्ञापन
राज्य सरकार पर्यटन के नए क्षेत्रों के विकास के लिए योजना बना रही है। इसके लिए कनेक्टिविटी बहुत जरूरी है। उत्तराखण्ड के कुमायूं क्षेत्र में पर्यटन व विकास की अन्य गतिविधियों के लिए टनकपुर से पिथौरागढ़-बागेश्वर एवं रामनगर-चैखुटिया रेल मार्ग बहुत जरूरी हैं।
विज्ञापन
इनका सामरिक दृष्टि से भी महत्व है। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से वर्तमान में अवरुद्ध दिल्ली-कोटद्वार ट्रेन की सेवाएं यथाशीघ्र प्रारम्भ करने का भी अनुरोध रेलमंत्री सुरेश प्रभु से किया, जिससे उत्तराखण्ड वासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बहुत सुविधा मिलेगी।
रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री के अनुरोध पर हर संभव कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे प्रदेश में रेल के विस्तार के संबंध में चर्चा के लिए शीघ्र ही फिर से देहरादून आएंगे।