फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm trivendra hoisted Hundred feet tall national flag

सीएम ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लहराया सौ फीट ऊंचा तिरंगा

Wed, 05 Apr 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला Updated Wed, 05 Apr 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
cm trivendra hoisted Hundred feet tall national flag
demo - फोटो : Demo Pic

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सौ फीट ऊंचे तिरंगे को फहराया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम रावत ने ध्वजारोहण किया। क्षेत्र में सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने से लोगों ने तिरंगे का सलाम किया। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट परिसर में दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बटन दबाकर सौ फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी का यह प्रयास बेहद प्रशंसनीय है।
विज्ञापन


सौ फीट ऊंचे तिरंगे को लहराने वाले चुनिंदा एयरपोर्ट में अब देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम भी शुमार हो गया है। कार्यक्रम में टिहरी सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, एयरपोर्ट के डायरेक्टर बी. कृष्णकुमार, एयरपोर्ट मैनेजर नितिन कादियान, डीसी सीआईएसएफ बीकर सिंह, डीजीएम एटीसी केसी मिर्धा,दीपक चमोली आदि मौजूद थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन

   

बैनर से सांसद निशंक का फोटो गायब  

cm trivendra hoisted Hundred feet tall national flag

 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अभिनंदन समारोह के लिए लगाए गए स्वागत बैनर में हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक का फोटो न होने पर समर्थक नाराज नजर आए।

सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम डोभाल ने कहा कि डोईवाला विधानसभा हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा है।

सांसद निशंक इससे पूर्व डोईवाला विधानसभा से विधायक और सूबे के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। ऐसे में आयोजन से जुड़े लोगों ने सांसद निशंक का फोटो स्वागत बैनर में नहीं लगाई, जिससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed