फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM took stock of the damage done by Tons River

सीएम ने लिया टोंस नदी से हुए नुकसान का जायजा

Wed, 21 Aug 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
CM took stock of the damage done by Tons River
विकासनगर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को त्यूनी बाजार क्षेत्र में टोंस नदी से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से भी मुलाकात की। उन्होंने तहसील प्रशासन को निर्देश दिए कि आपदा से प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता राशि प्रदान की जाए। उन्होंने आपदा को देखते हुए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को क्षेत्र में बने रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने टोंस नदी पर बने पुल का भी निरीक्षण किया। इससे पहले सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से त्यूनी स्थित हैलीपेड पहुंचे। उन्होंने टोंस नदी के कारण क्षेत्र में हुए भू-कटाव का भी निरीक्षण किया। थोड़ी देर तक क्षेत्र निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री आराकोट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

शनिवार रात उत्तरकाशी जिले के गांवों में बादल फटने के बाद टोंस नदी उफान पर आ गई थी। जिससे त्यूनी बाजार क्षेत्र को खतरा खड़ा हो गया था। नदी कई दुकानों के नीचे से होकर बह रही थी। बाढ़ के कारण त्यूनी स्थित हैलीपेड पूरी तरह से जलमग्न हो गया था। इसके साथ ही नदी किनारे कई हेक्टयेर भूमि भू-कटाव की भेंट चढ़ गई थी। जिस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री ने त्यूनी बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, दर्जाधारी राज्य मंत्री मूरत राम शर्मा, एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह, एसपी देहात परमेंद्र डोभाल, राजस्व उपनिरीक्षक तिलकराम जोशी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आनन-फानन में ठीक कराया हैलीपेड
विकासनगर। शनिवार को टोंस नदी के उफान पर आने के बाद टोंस नदी किनारे बना हैलीपेड और खेल मैदान पूरी तरह से जलमग्न हो गया था। ऐसे में मुख्यमंत्री के क्षेत्र भ्रमण पर आने की खबर मिलने के बाद आनन-फानन में लोनिवि ने खेल मैदान से पत्थर, बजरी और मलबे को हटा कर हैलीपेड को प्लेन के उतरने के लिए तैयार कर दिया। हैलीपेड को ठीक करने में लोनिवि को पूरा एक दिन लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी लिया नुकसान का जायजा
विकासनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह ने भी त्यूनी बाजार पहुंच आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कांग्रेस अध्यक्ष मंगलवार की सुबह करीब 1 बजे क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed