{"_id":"5b37291b4f1c1b8c278b8794","slug":"cm-suspended-teacher-congress-and-other-political-parties-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका-सीएम विवाद: कांग्रेस ने खोला मोर्चा, जिला मुख्यालयों में सरकार का पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका-सीएम विवाद: कांग्रेस ने खोला मोर्चा, जिला मुख्यालयों में सरकार का पुतला दहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान सीएम-शिक्षिका विवाद में कांग्रेस पूरी तरह से कूद पड़ी है। सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिला मुख्यालयों में सरकार का पुतला फूंकने और विरोध प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार को बाजपुर और हल्द्वानी में कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की और पुतला दहन किया। वहीं यूकेडी ने हल्द्वानी के बुद्धा पार्क में राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस क्रम में एक जुलाई को देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेस धरना-प्रदर्शन का बड़ा कार्यक्रम करेगी। पार्टी ने शिक्षिका का निलंबन तुरंत वापस न लेने की स्थिति में आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मीडिया से बातचीत में शुक्रवार को सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षक अपनी तकलीफ लेकर सीएम के जनता दरबार में आई थी। उनके साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है, उससे सीएम पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि जिन जनता दर्शन कार्यक्रम में समस्याएं दूर होने की जगह बढ़ती हो, वहां इसे करने का कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन