फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm send two officers to get Assess the damage.

सीएम ने प्रमुख सचिव और एसीएस को भेजा पहाड़

Thu, 18 Dec 2014 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Dec 2014 01:52 AM IST
विज्ञापन
cm send two officers to get Assess the damage.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए दो आलाधिकारियों को पहाड़ों पर भेजा है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और उससे वहां के जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी लेने के लिए मुख्य सचिव एन.रविशंकर गढ़वाल और अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा कुमाऊं के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


बिजली-पानी और सड़क की दिक्कत
गढ़वाल में उत्तरकाशी और कुमाऊं में अल्मोड़ा बर्फबारी से बुरी तरह प्रभावित है। पहाड़ के कुछ इलाकों में बर्फबारी के चलते बिजली-पानी को लेकर भी दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


कुछ जगहों पर अधिक बर्फ गिरने से आवागमन भी रुका है और सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। मुख्य सचिव उत्तरकाशी के लिए और एसीएस अल्मोड़ा के लिए सड़क मार्ग से गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटकर सीएम को देंगे रिपोर्ट
बर्फबारी के कारण फंसे वाहनों या व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ ही आने वाले महीने को देखते हुए सुदूर इलाकों में खानपान, ईंधन आदि की दिक्कतें न हों इसकी व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी भी इन अधिकारियों को दी गई है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन से मिलकर ये व्यवस्था बनाएंगे। लौटने के बाद मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed