{"_id":"57a7f5f44f1c1b2f1a2b95b2","slug":"cm-rawat-will-file-affidavit-in-case-against-sting","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टिंग मामले में CM रावत दाखिल करेंगे प्रति शपथपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टिंग मामले में CM रावत दाखिल करेंगे प्रति शपथपत्र
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 08 Aug 2016 08:31 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
स्टिंग प्रकरण के मामले में उत्तराखंड सीएम हरीश रावत सोमवार को हाईकोर्ट में प्रति शपथपत्र दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह जानकारी हाईकोर्ट के स्थानीय अधिवक्ता विकास बहुगुणा ने दी। इस प्रकरण पर सुनवाई 20 अगस्त को होगी। बता दें कि पूर्व में सीएम हरीश रावत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर स्टिंग प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए जाने को चुनौती देते हुए कहा था कि इसकी जांच सीबीआई से न कराई जाए।
क्योंकि कैबिनेट की बैठक में सीबीआई जांच की संस्तुति को वापस ले लिया गया था। इस प्रकरण पर सीबीआई की ओर से पूर्व में जवाब दाखिल कर दिया गया था। जांच एजेंसी के जवाब का प्रतिशपथ पत्र हरीश रावत को दाखिल करेंगे।
विज्ञापन