फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm rawat want distract the development issue.

‘विकास से ध्यान भटकना चाहते हैं मुख्यमंत्री’

Fri, 15 Jul 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Fri, 15 Jul 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
cm rawat want distract the development issue.
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : file photo

सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। मुख्यमंत्री हरीश रावत विकास से ध्यान हटाने के लिए जनता को रोजाना नई-नई बहस में फंसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वक्त किसी की प्रतिमा लगाने का नहीं, बल्कि राज्य में पलायन रोकने और चारधाम यात्रा को व्यवस्थित करने का है। डॉ. निशंक ने जल्द ही नेता प्रतिपक्ष के चयन की बात भी कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ही हैं। लेकिन भट्ट की इच्छा है कि नेता प्रतिपक्ष चुना जाना चाहिए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम निजी भ्रमण पर मसूरी आए पूर्व सीएम और हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल ने माल रोड स्थित गढ़वाल टैरेस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार के बजट पर राज्यपाल ने मोहर लगा दी है। इसका मतलब है कि 18 मार्च को बजट सदन में पारित नही हुआ और सरकार गिर गई। घोड़े की प्रतिमा के बाबत उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सैकड़ों सैनिक सीमाओं पर शहीद हुए हैं, उनकी प्रतिमा लगनी चाहिए।
विज्ञापन


पद के पीछे नहीं भागा
निशंक बोले कि वे हमेशा से ही हिमालयी राज्यों के लिए अलग से नीति बनाने के पक्षधर रहे हैं। हिमालय एशिया का वाटर टैंक है और इसका संरक्षण मानव जाति के लिए बेहद जरूरी है। केंद्र में मंत्री पद के सवाल पर डॉ. निशंक ने कहा कि वे कभी भी पद के पीछे नहीं भागे। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी उसे बखूबी निभाया और प्रदेश को शीर्ष पर पहुंचाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, विजय रमोला, अमित भट्ट, नर्मदा नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed