फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM rawat talk about tkaeover of land for smart city.

भूमि अधिग्रहण पर बोले सीएम, लोग चाहेंगे तभी बनेगी स्मार्ट सिटी

Fri, 27 Nov 2015 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Nov 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
CM rawat talk about tkaeover of land for smart city.

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बृहस्पतिवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए टी-स्टेट की भूमि लेने के मामले में चुप्पी तोड़ी। उन्होंने साफ कहा कि सभी मजदूरों का पुनर्वास किए बिना काम शुरू नहीं किया जाएगा। पहले ही अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। सीएम ने यह भी कहा कि वे इस मामले में किसी से लड़ना नहीं चाहते।

विज्ञापन


बता दें कि देहरादून में प्रस्तावित स्मार्ट सिटी के लिए चाय बागान की जमीन अधिग्रहीत करने के सरकार के निर्णय का विरोध भी हो रहा है। विशेषकर वहां काम करने वाले मजदूरों के भविष्य पर चिंता जताई जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि, स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी आर मीनाक्षी सुंदरम पहले ही मजदूरों को आवास और रोजगार की गारंटी देने का दावा कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने भी इस मामले में चुप्पी तोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से आम लोगों को जोड़ें

CM rawat talk about tkaeover of land for smart city.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दून के लोग चाहेंगे तो स्मार्ट सिटी बनेगी और नहीं चाहेंगे तो नहीं बनेगी। लोग बताएं कि उन्हें स्मार्ट दून चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण से पहले सभी विवाद शांत होने आवश्यक हैं।

लोक चेतना मंच ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से आम लोगों को जोड़ने और आधुनिक प्रचार तंत्र का सहारा लेने की मांग की है। उन्होंने एमडीडीए उपाध्यक्ष आर मीनाक्षी सुंदरम को पत्र भेजकर 100 फीसदी जनसहभागिता सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने अन्य संगठनों से भी सहयोग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके जरिए योजना में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed