{"_id":"604eb9958ebc3e8cf75e78a9","slug":"cm-rawat-said-pm-modi-is-doing-work-like-lord-shri-ram","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : सीएम रावत ने कहा- भगवान श्रीराम की तरह काम कर रहे हैं पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार : सीएम रावत ने कहा- भगवान श्रीराम की तरह काम कर रहे हैं पीएम मोदी
Mon, 15 Mar 2021 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 15 Mar 2021 07:04 AM IST
सार
- सीएम बोले, मोदी है तो मुमकिन है, मोदी राज में नए भारत का उदय
विज्ञापन
Tirath Singh Rawat
विस्तार
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि द्वापर और त्रेता युग में श्रीराम व कृष्ण हुए। श्रीराम ने समाज के लिए काम किया, इसलिए भगवान मानने लगे। आने वाले समय में नरेंद्र मोदी को भी उसी रूप में मानने लगेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रविवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय में नेत्र कुंभ शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में नए भारत का उदय हुआ है। मोदी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए विभिन्न देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इस उम्मीद में लाइन में होते हैं कब उनका नंबर आएगा।
विज्ञापन
मोदी के कार्यकाल से पहले स्थिति ठीक इसके विपरीत होती थी। भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दूसरे देशों में जाते थे तो वहां के राष्ट्र अध्यक्ष दूर खड़े होते थे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की फिसली जुबान
समारोह में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की जुबान फिसली और इतिहास साझा करने में चूक कर गए। उन्होंने कहा कि जिस अमेरिका के दो सौ साल तक गुलाम रहे, वही अमेरिका भारत की राह पर चल रहा है। यह सब नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो सका है। जबकि भारत अमेरिका नहीं बल्कि ब्रिटिश का गुलाम रहा।
‘दो गज की दूरी जरूरी’ संदेश भूल गए सीएम साहब
हरिद्वार। सीएम तीरथ सिंह रावत ने महाकुंभ के भव्य आयोजन के लिए मास्क और सैनिटाइजर पर बार-बार जोर दिया। कहा कि इससे ही कोविड नियमों का पालन होगा। लेकिन सीएम दो गज की दूरी जरूरी का संदेश देना भूल गए।