{"_id":"5783ce894f1c1b620b13d568","slug":"cm-rawat-said-no-to-shaktimaan-chowk-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM बोले, 'शक्तिमान' चौक पर अगली सरकार लेगी फैसला, नहीं किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM बोले, 'शक्तिमान' चौक पर अगली सरकार लेगी फैसला, नहीं किया अनावरण
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
शक्तिमान की प्रतिमा
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत के ऐन वक्त पर शक्तिमान की प्रतिमा के अनावरण से इनकार करने पर पुलिस लाइन में सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। उन्होंने कहा कि शक्तिमान चौक को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव के बाद निर्वाचित सरकार फैसला लेगी। शक्तिमान को वह चुनाव में राजनीतिक मुद्दा नहीं बनना देना चाहते हैं।
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड के बाद मुख्यमंत्री को पुलिस लाइन में स्थापित की गई शक्तिमान की प्रतिमा का अनावरण करना था। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई थी। परेड संपन्न होने के बाद अनावरण के लिए अस्तबल की तरफ जाने का अनुरोध किया गया तो सीएम ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
अफसर भी समझ नहीं पाए कि यह कैसे हो गया। पत्रकारों से मुखातिब हुए सीएम हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने रिस्पना चौक का नाम बदलकर शक्तिमान करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
इसी इरादे से शक्तिमान की मूर्ति भी लगवाई गई, लेकिन वह इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनना देना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने प्रतिमा अनावरण से इनकार कर दिया है।
Published By: Vivek Singh